Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026

चंडीगढ़

LAC: मिठास से दूर होगी खटास! LAC पर 4.5 साल बाद हैप्पी दिवाली, भारत आज शुरू करेगा गश्त, सबका होगा मुंह मीठा

October 31, 2024 06:36 AM
सिटी दर्पण
नई दिल्ली, 30 अक्तूबरः आज दिवाली है. वैसे तो हर साल दिवाली आती है, पर इस बार की दिवाली और खास है. भारत की करीब साढ़े चार साल बाद हैप्पी दिवाली होने वाली है. इसकी वजह है भारत-चीन सीमा पर थमा विवाद. जी हां, भारतीय सेना आज यानी गुरुवार को उन जगहों पर पेट्रोलिंग यानी गश्त की शुरुआत करेगी, जहां पिछले 4.5 साल से तल्खी की वजह से पेट्रोलिंग बंद थी. पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक इलाकों में पिछले साढ़े चार साल से पेट्रोलिंग बंद थी. चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों का रास्ता रोक कर रखा था. हालांकि, दिवाली के दिन से अब पेट्रोलिंग की शुरुआत हो रही है. भारत और चीन दोनों के बीच देपसांग और डेमचोक से डिसइंगेजमेंट को लेकर सहमति बनी थी.
 देपसांग और डेमचोक इलाके में डिसइंगेजमेंट पूरा हो चुका है. आज न केवल पेट्रोलिंग की शुरुआत हो रही है, बल्कि दिवाली पर मिठाई से मुंह मीठा भी किया जाएगा. भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच मिठाई एक्सचेंज होगी. इस तरह से मिठास से रिश्तों की खटास कम किया जाएगा. पेट्रोलिंग रूट तय हो चुका है. भारत और चीन की सेनाओं ने बुधवार को डिसइंगेजमेंट का काम पूरा कर लिया और आज से दोनों ओरे से पेट्रोलिंग शुरू होगी. लोकल ब्रिगेड कमांडर लेवल की बातचीत में यह सबकुछ तय हुआ है. भारत को उम्मीद है कि इससे एलएसी पर चीन के साथ तल्खी कम होगी.

सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से डेमचोक इलाके में मंगलवार को वेरिफिकेशन का काम नहीं हो पाया था. मगर बुधवार को एरियल वेरिफिकेशन कर लिया गया. भारत और चीन के ग्राउंड कमांडर देपसांग में दो और डेमचोक में एक जगह पर मिले और इस तरह से दोनों ओर से डिसइंगेजमेंट की पुष्टि की गई. डेमचोक और देपसांग से अस्थायी चौकियों और टेंट को हटाने के बाद से दोनों सैनिक अप्रैल 2020 से पहले वाली स्थिति में आ गये हैं. सूत्रों की मानें तो डिसइंगेजमेंट और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद सेना आज यानी दिवाली दिन कुछ शुरुआती पेट्रोलिंग शुरू करेगी और आने वाले दिनों में बढ़ाकर सभी इलाकों में कंपलीट पेट्रोलिंग में बदल देगी.

सूत्रों का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड कुछ कम होने के साथ ही दिवाली के मौके पर गुरुवार को कई जगहों पर दोनों देशों के जवान एक-दूसरे को मिठाई खिलाएंगे. हालांकि, दोनों देशों के बीच घटते भरोसे को जल्दी से पाटना आसान नहीं होगा. सूत्रों का कहना है कि चीन की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह 21 अक्टूबर को घोषित डेपसांग-देमचोक में गश्त की व्यवस्था पर हुए समझौते से पीछे न हटे. इसके तहत दोनों पक्ष झड़पों को रोकने के लिए एक-दूसरे को अपने-अपने गश्त के बारे में पहले से सूचित करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के ब्रिगेडियर और उससे नीचे के रैंक के ग्राउंड कमांडर पहले की तरह नियमित रूप से बैठक करते रहेंगे. अगला बड़ा कदम यह होगा कि देपसांग और डेमचोक में स्थिति स्थिर होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के दोनों देशों के कोर कमांडर पहले बनाए गए ‘बफर जोन’ में गश्त के अधिकारों को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए बैठक करें.
दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत दिवाली का त्योहार मना रहा है. 15 अगस्त, 26 जनवरी, चीनी नेशनल डे, पीएलए डे और नए साल पर भारत और चीन के बीच मिठाई एक्सचेंज की जाती है.

सेना के सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन के बीच 6 बॉर्डर पर्सनल मीटिंग प्वाइंट (BPM ) पर मिठाई का आदान-प्रदान होगा. इनमें पूर्वी लद्दाख में चुशुल और डेमचोक, सिक्कम में नाथूला, अरुणाचल में बुमला, किबिथु और नॉर्दर्न लद्दाख का दौलत बेग ओल्डी (DBO) शामिल है. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी, जो दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था. 21 अक्टूबर को पिछले कई हफ्तों से चल रही बातचीत के बाद समझौते को अंतिम रूप दिया गया. इससे 2020 में उठे मुद्दों का समाधान निकलेगा.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss