Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

चंडीगढ़

Spain Flood: स्पेन में तीन दशक बाद सबसे भीषण बाढ़, 95 की मौत; सड़कों पर बहती नजर आईं कारें

October 31, 2024 06:43 AM
सिटी दर्पण
 बार्सिलोना, 30 अक्तूबरः स्पेन के वैलेंसिया में आठ घंटे के दौरान एक साल की बारिश हो गई। इसके कारण अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गई। सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और कारें बहती नजर आईं। रेल लाइनें और राजमार्ग बाधित हो गए। यह तीन दशकों में सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा है।
 
तेज बारिश के साथ मंगलवार को आए तूफान के कारण मलागा से लेकर वैलेंसिया तक दक्षिणी और पूर्वी स्पेन के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई। तूफान के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने पर कैटेलोनिया के हिस्से में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
गाड़ियां और कचरे के डब्बे सड़कों पर बह रहे थे
 
घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया। कुछ लोग जान बचाने के लिए अपनी कारों के ऊपर खड़े हो गए थे। वैलेंसिया के शहर यूटीएल के मेयर रिकार्डो गैबल्डन ने कहा कि यह जीवन का सबसे बुरा दिन था। हम फंस गए थे। गाड़ियां और कचरे के डब्बे सड़कों पर बह रहे थे। पानी तीन मीटर तक बढ़ गया था। कई लोग अब भी लापता हैं।
मलागा के पास 300 लोगों से भरी एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, किसी को चोट नहीं आईं। वैलेंसिया और मैड्रिड के बीच हाई-स्पीड ट्रेन सेवा बाधित हो गई। मैड्रिड और बार्सिलोना शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनें रद कर दी गईं। स्कूल और अन्य आवश्यक सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। सरकार ने गुरुवार से तीन दिन शोक की घोषणा की है।
 
अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों लोग फंसे
 
प्रभावित क्षेत्रों में अन्य सार्वजनिक सेवाओं के साथ-साथ मैड्रिड और वालेंसिया के बीच ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। वालेंसिया में स्कूल, संग्रहालय और सार्वजनिक पुस्तकालय गुरुवार को बंद रहेंगे। सीएनएन के अनुसार, वेलेंसिया में राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर लगभग 1,200 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, और बढ़ते पानी के कारण 5,000 वाहन रुके हुए हैं। उटीएल और पैपोर्टा जैसी नदियों के पास के इलाकों में पानी सड़कों पर बह गया, जिससे वाहन और मलबा बह गया।
 
'डाना' प्रभाव के कारण हुई तबाही
 
विशेषज्ञों के अनुसार तेज बारिश का कारण, ठंडी और गर्म हवाओं के मेल से घने बादल बनना रहा। यही बादल तेज बारिश का कारण बने। हाल के दिनों दुनिया में कई स्थानों पर इसी प्रक्रिया के कारण तेज बारिश व तबाही की घटनाएं हुई हैं। स्पेनी भाषा में इसे 'डाना' प्रभाव कहा जाता है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss