Friday, October 16, 2026
BREAKING
• रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026

चंडीगढ़

Cancer Treatment: नींबू-हल्दी से कैंसर का इलाज, 850 करोड़ का नोटिस... नवजोत सिंह सिद्धू का 'नुस्खा' बना जी का जंजाल

November 29, 2024 06:50 AM

सिटी दर्पण

चंडीगढ़, 28 नवंबरः

पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू कैंसर के मामले में दिए गए बयान में बुरी तरह फंस गए हैं।

 दरअसल, आयुर्वेदिक तरीके से कैंसर का इलाज बताने के रूप में नींबू पानी, कच्ची हल्दी और दालचीनी का सेवन करने की सलाह देने को लेकर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने लेटर लिखकर 860 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।

 सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने इस बाबत कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू का 40 दिन में कैंसर की चौथी स्टेज की बीमारी खत्म करने का दावा किया है। सोसायटी ने कहा कि यह दावा कैंसर मरीजों को भ्रम में डाल रहा है। इसके कारण लोगों का एलोपेथी दवाइयों से भरोसा उठ रहा है।

 कैंसर से जूझ रही थी नवजोत कौर

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू साल 2022 से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। नवजोत सिंह सिद्धू कहते भी हैं कि वह उस दौरान जेल में थे जब उन्हें नवजोत कौर की कैंसर की बीमारी का पता चला। नवजोत कैंसर की चौथी स्टेज पर थी। ऐसे में उन्होंने कैंसर को मात दी है। जो वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं है।

 बीते कुछ दिनों से सिद्धू काफी एक्टिव भी हो गए हैं। वह नवजोत के साथ पंजाब की गलियों में भी घूमते नजर आए। इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर उन्होंने बताया कि नवजोत ने किस तरह से 40 दिनों के भीतर कैंसर की जंग जीती। यही विवाद बाद में उनकी परेशानी का सबब बन गया।

 सिद्धू ने बयान में क्या कहा था

दरअसल, कुछ समय पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा था कि अब मेरी पत्नी (नवजोत कौर) कैंसर से आजाद हो गई हैं।

 उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने कहा था कि इसके पांच फीसदी भी चांस नहीं है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रेस वार्ता इसलिए भी जरूरी है ताकि मैं आप लोगों से साझा कर सकूं कि कैसे नवजोत चालीस दिन में कैंसर से जंग जीतकर वापस आ गईं।

 इस बीच नवजोत सिंह ने कहा कि नवजोत कौर का कैंसर चौथी स्टेज में चला गया था। डॉक्टरों ने 3 फीसदी तक के चांस बताए थे। मैं उस दौरान रोजाना चार-चार, पांच-पांच घंटे पढ़ता था। नवजोत ने कहा कि बहुत से लोग पूछते हैं कि आपके पास तो करोड़ो रुपए हैं। लेकिन एक आम आदमी कैसे इलाज कराए।

 उन्होंने कहा कि नीम के पत्तों के क्या पैसे, कच्ची हल्दी के क्या पैसे नींबू और सिरके के क्या पैसे। ये चार-पांच चीजें थी जिनसे मैंने अनुभव किया कि कैंसर को मात दी जा सकती है।

 उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉर्बोहाइड्रेट, रिफाइंड, समोसे जलेबी मेदा इत्यादि से भी परहेज करना चाहिए। इस तरह सिद्धु के अनुसार लाइफस्टाइल में बदलाव कर नीम-हल्दी और नींबू से 40 दिन में कैंसर को हराया गया है।

 सिद्धू के बयान को किया खारिज

सिद्धू के इस बयान पर मानो मेडिकल क्षेत्र में तहलका मच गया। टाटा मेमोरियल अस्पताल के पूर्व और वर्तमान के मिलाकर कुल 262 कैंसर विशेषज्ञों द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है कि सिद्धू ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है। इसमें कहा गया है कि इनमें से कुछ उत्पादों पर अनुसंधान जरूर चल रहा है, लेकिन वर्तमान में एंटी-कैंसर तत्व के रूप में उनके उपयोग की सिफारिश करने के लिए कोई क्लीनिकल डाटा नहीं है।

 सोसायटी ने क्या की मांग?

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी डॉक्टर सोलंकी ने कहा कि सोसाइटी ने लीगल नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर इलाज के दस्तावेज पेश करने और माफी मांगने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया तो 100 मिलियन डॉलर यानी कि 850 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा किया जाएगा।

 छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने लिखा है कि नवजोत कौर सिद्धू अपने पति के दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित दस्तावेज या चिकित्सकीय प्रमाण नहीं रखती हैं। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पर स्पष्टीकरण दें, क्योंकि इससे बाकी कैंसर मरीज भ्रमित हो रहे हैं। सिद्धू के कथनों पर भरोसा कर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss