Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• आज का राशिफल: 18 नवंबर, 2026 • भारत ने एसियान के सामने खोला सहयोग का नया रास्ता! पी एम मोदी के 9 बड़े प्रस्तावों से एशिया की तस्वीर बदलने की तैयारी • latest news from Haryana November 17, 2026 • latest news from Punjab November 17, 2026 • आज का राशिफल: 17 नवंबर, 2026 • हनीट्रैप से आगे बढ़ा जासूसी का जाल! भारत की रक्षा व्यवस्था पर साइबर हमलों, आर्थिक लालच और अंदरूनी सेंधमारी का बढ़ता खतरा • आज का राशिफल: 16 नवंबर, 2026 • अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

चंडीगढ़

Syria Civil War: 'विद्रोहियों से की बातचीत, फिर बशर अल-असद ने छोड़ा देश', सीरिया में तख्तापलट पर रूस का बड़ा दावा

December 09, 2024 07:25 AM

सिटी दर्पण

मॉस्को, 08 दिसंबरः 

Syria Civil War: रूस ने रविवार (8 दिसंबर ) को दावा किया है कि बशर अल-असद राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे चुके हैं और किसी गुप्त जगह पर चले गए हैं. रूस ने कहा कि उनकी सरकार को 14 साल के भीषण गृहयुद्ध के बाद विद्रोहियों ने उखाड़ फेंका है.

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बशर अल-असद ने इस्तीफा देने से पहले संघर्ष में शामिल कई लोगों से बातचीत की थी. रूस ने यह भी दावा किया कि असद ने शांति पूर्ण तरीके से सत्ता के हस्तांतरण का निर्देश देने के बाद सीरिया छोड़ दिया. हालांकि, मॉस्को ने स्पष्ट किया कि उसने इस पूरी प्रक्रिया में कोई भागीदारी नहीं ली.

मॉस्को के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

मॉस्को के विदेश मंत्रालय ने कहा, "बी. असद और सीरियाई अरब गणराज्य के क्षेत्र में संघर्ष में शामिल कई लोगों के बीच बातचीत के बाद उन्होंने अपने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने का फैसला किया और सत्ता के पीसफुल ट्रांसफर के लिए आगे बढ़ने के निर्देश दिए." मॉस्को ने कहा कि रूस ने इन बातचीत में भाग नहीं लिया.

असद के पिता हाफ़िज़ की मूर्तियों को लोगों ने तोड़ा

रविवार (8 दिसंबर) को बताया गया कि असद दमिश्क से किसी गुप्त जगह के लिए रवाना हो गए थे, क्योंकि विद्रोही सेना की तैनाती के बिना राजधानी में घुस आए थे. अभी तक असद और उनकी पत्नी अस्मा और दो बच्चों का कुछ सटीक जानकारी पता नहीं चला है. इस बीच, असद के दशकों लंबे शासन के अंत होने के बाद सीरिया में जश्न मनाया गया. दमिश्क में बशर अल-असद के दिवंगत पिता हाफ़िज़ की मूर्तियों को लोगों ने गिरा दिया और रौंद दिया. उत्तरी सीरिया के अलेप्पो में तस्वीरों में लोगों को बशर अल-असद के भाई बैसेल की मूर्ति को गिराते हुए दिखाया गया.

विक्ट्री साइन दिखाते हुए लोग बोले अल्लाहु अकबर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विद्रोहियों को राजधानी दमिश्क में राष्ट्रपति भवन के अंदर घूमते हुए दिखाया गया है. उन्हें राष्ट्रपति भवन में असद के परिवार के तस्वीरों को तोड़ते हुए देखा गया. सीरियाई राजधानी में निवासियों को सड़कों पर जयकारा लगाते हुए देखा गया. दमिश्क से AFPTV की तस्वीरों में विद्रोहियों को सूर्योदय के समय हवा में गोलियां चलाते हुए दिखाया गया है, कुछ लोग विक्ट्री साइन दिखाते हुए और अल्लाहु अकबर सबसे महान है चिल्लाते हुए दिखे.

कुछ लोग जश्न मनाने के लिए एक टैंक पर चढ़ गए, जबकि अन्य ने असद के पिता हाफ़िज़ की गिरी हुई मूर्तियों को तोड़ा.  तस्वीरों में एक विद्रोही लड़ाका सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हुए और हाफ़िज़ अल-असद की गिरी हुई मूर्ति को अपने पीछे घसीटते हुए दिखाया गया.

 

 

डोनाल्ड ट्रम्प ने क्या कहा?

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट किया कि "असद चला गया है" और कहा "उसका रक्षक, रूस, रूस, रूस, व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में, अब उसे बचाने में दिलचस्पी नहीं रखता". हालांकि ये सच है कि असद को कई सालों तक रूस और ईरान ने सहारा दिया, जबकि तुर्की ने विपक्ष का समर्थन किया है.

असद को अपने पिता से विरासत में मिली थी सत्ता

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक सीरियाई भीड़ ने बशर अल-असद के महलों में तोड़फोड़ की और फर्नीचर और गहने चुरा लिए. कई लोग अल-रावदा राष्ट्रपति भवन में घुस गए और अपने कंधों पर स्मार्ट कुर्सियां उठाए हुए थे. मुहाजरीन पैलेस में भी तोड़फोड़ की गई. बता दें कि असद के पिता हाफ़िज़ अल-असद ने 1970 के तख्तापलट के बाद सत्ता पर कब्ज़ा किया था. उनकी तस्वीर देश भर की दीवारों, संस्थानों, कार्यालयों और स्कूलों पर चिपकाई गई थी. बशर अल-असद को 2000 में अपने पिता से सत्ता विरासत में मिली थी. तब से वे शासन कर रहे थे.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss