Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Putin: यूक्रेन को जंग में अकेला छोड़ गया अमेर‍िका, उधर पुत‍िन ने दोस्‍त असद की बचाई जान, भारत-रूस दोस्‍ती की बुन‍ियाद यही तो है

December 10, 2024 07:58 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 09 दिसंबरः 

सीरिया के राष्‍ट्रपत‍ि बशर अल असद पर जब संकट आया, तो दोस्‍त व्लादिमीर पुतिन ने पूरी ताकत लगाकर उनकी जान बचाई. यहां तक क‍ि उन्‍हें अपने यहां राजनीत‍िक शरण भी दी. उनके ल‍िए पूरी दुन‍िया से लड़ते नजर आए. वहीं, यूक्रेन जंग में तो पहले तो अमेर‍िका यूक्रेन को उकसाता रहा और बाद में पीछे हट गया. ये सिर्फ दो कहान‍ियां नहीं हैं, भारत-रूस दोस्‍ती की बुन‍ियाद भी यहीं है. क्‍योंक‍ि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रव‍िवार को उसी रूस में थे, ज‍िसने हमें दुन‍िया का सबसे घातक मल्टी रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्र‍िगेट INS तुशिल सौंपा. रक्षा मंत्री खुद उसके जलावतरण का गवाह बने.

 रूसी शहर कलिनिनग्राद में INS तुशिल को समुद्र में उतारा गया और रक्षामंत्री ने इसे इंड‍ियन नेवी के बेड़े में शामिल कराया. राजनाथ सिंह ने एक्‍स पर लिखा, INS तुशिल का जलावतरण देख आनंदित हूं. यह नवीनतम मल्टी रोल स्टील्थ फीचर से लैस गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है. यह युद्धपोत भारत की बढ़ती सामुद्रिक ताकत और भारत-रूस की दोस्ती का जीता जागता प्रमाण है. राजनाथ ने बताया क‍ि यह युद्धपोत भारत और रूस ने मिलकर तैयार क‍िया है. एआई, साइबर सिक्‍योर‍िटी, स्‍पेस रिसर्च जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे की एक्‍सपर्टीज का लाभ उठाकर भारत और रूस एक नए युग में प्रवेश करने जा रहे हैं.

 असद को पुत‍िन ने बनाया अपना विशेष मेहमान
उधर, रूस के राष्‍ट्रपत‍ि के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि बशर अल-असद और उनके परिवार को रूस में शरण देने का निर्णय व्लादिमीर पुतिन ने व्यक्तिगत रूप से लिया था. वे पल-पल हालात पर नजर रख रहे थे. जब उनसे असद के बारे में और जानकारी मांगी गई, तो उन्‍होंने साफ कह दिया क‍ि वे राष्‍ट्रपत‍ि पुत‍िन के मेहमान हैं. हम उनके बारे में और जानकारी देने के ल‍िए बाध्‍य नहीं हैं. असद कहां पर रुके हैं, कब आए और कब तक यहां रहेंगे, इसके बारे में हम कुछ भी नहीं बता सकते. साफ है क‍ि पुत‍िन ने असद के बारे में ज्‍यादा जानकारी शेयर करने से मना क‍िया है, ताक‍ि असद और उनके पर‍िवार को कोई खतरा न हो.

रूस ने हर कदम दिया भारत का साथ
अमेर‍िका हमेशा भारत पर दबाव डालता है क‍ि वह रूस से नजदीकी रिश्ता खत्‍म करे. लेक‍िन विदेश मंत्री एस जयशंकर साफ-साफ कह चुके हैं क‍ि रूस से रिश्ता कभी खत्‍म नहीं हो सकता. रूस के साथ संबंध क‍िसी और देश की वजह से नहीं हैं. दोनों के बीच बहुत पुराने और बेहद सहज रिश्ते हैं. चाहे बात 1971 की हो या फ‍िर कारग‍िल युद्ध की, रूस ने एक कदम आगे बढ़कर भारत का साथ दिया है. हथ‍ियार तो मुहैया कराए ही, वैश्व‍िक मंचों पर भी भारत को बचाता रहा है. रिश्ता भारत ने भी उसी तरह निभाया. जब पश्चिमी देशों ने रूस पर ताबड़तोड़ प्रत‍िबंध लगाए, तेल खरीदना बंद कर दिया. रूस के पास कोई चारा नहीं बचा था, तब भारत ने अमेर‍िका और पश्च‍िमी देशों से लड़ाई मोल लेते हुए तेल खरीदा. अमेर‍िका लाख कहता रहा क‍ि भारत को रूस से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, धमकी देता रहा, लेकिन पीएम मोदी उसके आगे डटे रहे.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss