Monday, October 19, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Kannauj Railway Accident: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, अचानक गिरी निर्माणाधीन छत, 23 मजदूरों को निकाला गया बाहर, रेस्क्यू जारी

January 12, 2025 08:52 AM

सिटी दर्पण

कन्नौज, 11 जनवरीः 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत की स्लैब शनिवार को अचानक गिर गई. 40 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. अभी तक 23 मजदूरों को निकाला जा चुका है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मौके पर मौजूद होने के कारण बचाव अभियान जारी है.

 उत्तर प्रदेश कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ. निर्माणाधीन स्टेशन का लेंटर गिर गया. जिसमें नीचे काम कर रहे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, काम कर रहे 40 से अधिक मजदूर दबे होने की आशंका है. सटरिंग के हिलने से धड़ाम से स्लैब गिर गई. स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में जुटा हुआ है. दबे लोगों को आरपीएफ और जीआरपी की टीम निकाल रही है. 

रेलवे स्टेशन हादसे में रेस्क्यू जारी है. अभी तक मलबे से 23 मजदूर निकाले जा चुके हैं. 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है. बाकी दबे हुये मजदूरों को निकालने के लिये लखनऊ से एसडीआरएफ बुलाई गयी. वहीं मंत्री असीम अरुण ने कहा कि रेस्क्यू अभियान जारी है, जल्द ही सभी दबे हुये मजदूर बाहर निकाले जाएंगे. मलबे में अभी भी 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है.

घटना स्थल पर रेलवे और राज्य सरकार की टीमों द्वारा राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इस घटना में मामूली रूप से घायल मजदूरों को पांच हजार रुपए और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पचास हजार रुपए की Ex-Gratia राशि दी जाएगी. मंडल रेल प्रबंधक/इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा और उनकी पूरी टीम घटना स्थल पर शीघ्र पहुंचने वाली है.

रेलवे स्टेशन हादसे में अब तक 23 मजदूरों का रेस्क्यू हुआ है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें घायल 5 मजदूरों की छुट्टी कर दी गई. वहीं 13 मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में लगातार जारी है और 5 घायलों की हालत चिंताजनक होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मौके पर करीब 4 घंटे से लगातार रेस्क्यू जारी है. कमिश्नर कानपुर मंडल और डीआईजी कानपुर जोन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. दोनों अधिकारी जिले के अफसरों से हादसे की जानकारी ले रहे हैं. मलबे में अभी भी कई मजदूर दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss