Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा

चंडीगढ़

Los Angeles Wildfire: लॉस एंजिल्स की आग, 150 बिलियन डॉलर नुकसान का अनुमान

January 12, 2025 09:02 AM

सिटी दर्पण

अमेरिका, 11 जनवरीः 

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में जंगलों में लगी आग विकराल रूप ले चुकी है। आग हवाओं की वजह से बेकाबू हो गई है और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी है। हजारों लोगों के घर जल गए और वाहन भी धू-धू करके राख हो गए हैं। लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी प्राकृतिक आपदाओं में से एक बनने की ओर बढ़ रही है। आग से अनुमानित नुकसान पहले ही 135 बिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है। इस बीच, एक्यूवेदर ने अनुमान लगाया है कि आग लगने से नुकसान 150 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

एक्यूवेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी जोनाथन पोर्टर ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल रही है कि यह आधुनिक अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी जंगल की आग बन सकती है। इस आग ने बड़ी संख्या में संरचनाओं को नष्ट कर दिया है, इसमें पैलिसेड्स में 5,300 से अधिक और ईटन फायर में 5,000 से अधिक संरचनाएं शामिल हैं। 

बीमा उद्योग को 8 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है नुकसान
मॉर्निंगस्टार और जेपी मॉर्गन जैसी फर्मों के विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि आग के चलते बीमा उद्योग को 8 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है। इससे बीमा कंपनियों के सामने मौजूदा चुनौतियां और बढ़ सकती हैं, क्योंकि उन्हें प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या और गंभीरता का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे नुकसान का सही आंकड़ा सामने आएगा, बीमाकर्ता अपने जोखिम का आकलन और प्रीमियम दरें बढ़ा सकते हैं, जिससे घर के मालिकों को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।

 राज्य सरकार समर्थित बीमा योजनाओं की ओर लोगों का रुख
इसके परिणामस्वरूप, कई लोग राज्य सरकार द्वारा समर्थित बीमा योजनाओं की ओर रुख कर रहे हैं, जो आमतौर पर महंगी होती हैं और कम सुरक्षा प्रदान करती हैं। कैलिफोर्निया में, 2020 से राज्य की फेयर योजना के तहत बीमा पॉलिसियों की संख्या दो गुना बढ़ गई है, जो पिछले साल सितंबर में लगभग 200,000 थी और अब यह संख्या 450,000 से अधिक हो गई है। 
 ये होंगे आग के दीर्घकालिक प्रभाव
दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के दीर्घकालिक प्रभाव भी महत्वपूर्ण होंगे, जैसे संपत्ति के मूल्यों में गिरावट, सार्वजनिक वित्त पर दबाव, स्वास्थ्य और पर्यटन पर असर। मूडीज रेटिंग्स के वरिष्ठ विश्लेषक डेनिस रैपमंड ने चेतावनी दी है कि आग लगने की घटनाओं का राज्य के व्यापक बीमा बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई वसूली लागत से प्रीमियम में वृद्धि होगी और संपत्ति बीमा की उपलब्धता कम हो सकती है। 

कैंप फायर में अब तक सबसे ज्यादा हुआ नुकसान
2018 में उत्तरी कैलिफोर्निया में लगी कैंप फायर में सबसे ज्यादा लगभग 12.5 बिलियन डॉलर का बीमा खर्च हुआ था, लेकिन लॉस एंजिल्स की आग इस राशि को पार कर सकती है। एक प्रमुख बीमा कंपनी एओन ने कहा कि यह आग अमेरिकी इतिहास की शीर्ष पांच सबसे महंगी जंगल की आग में से एक हो सकती है। हालांकि, अमेरिका और कैलिफोर्निया सरकार द्वारा नुकसान का अनुमान अभी घोषित किया जाना बाकी है।
 
Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss