Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Los Angeles fires: भयावह हालात: 14000 कर्मी-84 विमान और 1354 दमकल गाड़ियां, फिर भी नहीं बुझ रही लॉस एंजिलिस की आग

January 13, 2025 08:34 AM
सिटी दर्पण
लॉस एंजिलिस, 12 जनवरीः  

लॉस एंजिलिस के दावानल से जूझ रहे अमेरिका की मुश्किलें तेज हवाओं ने बढ़ा दी हैं। आग विश्व प्रसिद्ध जे. पॉल गेटी संग्रहालय व कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की तरफ बढ़ने लगी है। 145 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली आग के विकराल होने का अंदाजा इससे भी लागाया जा सकता है कि 14 हजार कर्मचारी, 1,354 दमकल इंजन, 84 विमान लगातार प्रयासों के बावजूद उस पर काबू नहीं पा रहे हैं। इस बीच, आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

लॉस एंजिलिस काउंटी कोरोनर कार्यालय ने शनिवार शाम एक बयान में बताया कि आग के कारण मरने वाले 24 लोगों में से आठ पैलिसेड्स और 16 ईटॉन इलाके के रहने वाले थे। इससे पहले 16 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। अधिकारियों ने एक केंद्र स्थापित किया है, जहां लोग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। मैंडेविल कैनयन में आग बुझाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। मैंडेविन कैनयन में प्रसिद्ध अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर समेत कई हस्तियों के घर हैं। 

शैक्षणिक क्षेत्रों को भी भारी नुकसान
आग ने न केवल हजारों घरों और जिंदगियों को प्रभावित किया, बल्कि प्राकृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचाया है, जो महामारी के दौरान परिवारों के लिए शिक्षा और शरण का स्रोत बने हुए थे। कई बच्चे और शिक्षक अब उन स्थानों की कमी महसूस कर रहे हैं जहां वे सीखते और बढ़ते थे।

भारी धुआ और राख, बंद किए गए स्कूल
लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट और पासाडेना यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने भी स्कूल बंद कर दिए हैं, क्योंकि इलाके में भारी धुआं और राख फैली हुई है। कैलिफोर्निया शिक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि राज्य के कई स्कूल जिलों में शैक्षिक गतिविधियाँ रुक गई हैं।

हालांकि, कॉन्ट्रेरास का मानना है कि आउटडोर शिक्षा वापस लौटेगी, भले ही यह अस्थायी रूप से बंद हो। ईटन कैन्यन जैसे प्राकृतिक क्षेत्रों में घूमने के लिए फिलहाल सुरक्षा की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में, समुदाय के लोग और शिक्षाविदों ने बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के तरीकों पर विचार करना शुरू किया है।

लीला हिंगस का बयान
साथ ही इस मामले में नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम की सामुदायिक विज्ञान की वरिष्ठ प्रबंधक लीला हिगिंस ने कहा कि आग जैसी आपदा के बाद, भूमि से जुड़ने की प्रक्रिया उपचारात्मक हो सकती है। इस कठिन समय में, स्वदेशी समुदायों से सीखने की भी जरूरत है ताकि हम फिर से अपने पर्यावरण से जुड़ सकें।

ट्रंप बोले-देश के लिए बड़ी आपदा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आग को लेकर चल रही बैठक के दौरान हल्का-फुल्का मजाक किया। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।  दरअसल, बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से कहा, मैं जानता हूं उपराष्ट्रपति कि आप अग्निकांड से सीधे तौर पर प्रभावित हैं। बाइडन ने इस दौरान फायर अवे मुहावरे का इस्तेमाल किया। उधर, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आग को अमेरिकी इतिहास की सबसे भीषण आपदा में से एक बताया।

प्रीति जिंटा बोलीं-मेरा परिवार सुरक्षित
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी भीषण आग का आंखों देखा हाल बयां किया है। प्रीति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उनका परिवार और वह फिलहाल सुरक्षित हैं। 2016 में एक अमेरिकी कारोबारी से शादी करने वाली प्रीति फिलहाल लॉस एंजिलिस में रहती हैं। वह अपने आसपास हुई तबाही को देखकर दुखी हैं। प्रीति ने एक्स पर लिखा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा दिन देखूंगी, जहां लॉस एंजिल्स के हमारे आसपास के इलाकों में आग लग जाएगी। सबको हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss