Tuesday, May 12, 2026
BREAKING
सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

हेल्थ

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में जननी प्लेटफॉर्म लॉन्‍च किया

May 08, 2026 07:45 AM

जननी एक सेवा-केन्द्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे प्रजनन आयु की महिलाओं के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड की व्यापक निगरानी और रखरखाव के लिए डिज़ाइन किया गया

विद्यमान आरसीएच पोर्टल के उन्नत संस्करण के रूप में विकसित, यह प्लेटफॉर्म देखभाल की निरंतरता में प्रमुख सेवा वितरण कार्यकलापों को दर्ज करके एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाता है

आज तक, जननी ने 1.34 करोड़ लाभार्थी पंजीकरण, 30 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 30 लाख से अधिक एमसीएच कार्ड जारी किए और एक लाख से अधिक बायोमेट्रिक सत्यापन किए
 
देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय नवाचार एवं समावेशिता शिखर सम्मेलन - भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों - में जननी (प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर और नवजात शिशु एकीकृत देखभाल की यात्रा) प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया।

जननी एक सेवा-केन्द्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे प्रजनन आयु की महिलाओं के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड की व्यापक निगरानी और रखरखाव के लिए डिज़ाइन किया गया है। विद्यमान आरसीएच पोर्टल के उन्नत संस्करण के रूप में विकसित यह प्लेटफॉर्म, देखभाल की निरंतरता में प्रमुख सेवा वितरण कार्यकलापों को दर्ज करके एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाता है।

इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू निगरानी सुनिश्चित करना है, जिसमें प्रसवपूर्व देखभाल, प्रसव की तैयारी, प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशु देखभाल, घर आधारित नवजात शिशु एवं शिशु देखभाल और परिवार नियोजन शामिल हैं। निरंतर निगरानी और समय पर उपाय को सक्षम बनाकर, जननी सेवा वितरण को मजबूत करता है और हर चरण में देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करता है।

जननी की एक प्रमुख विशेषता क्यूआर-कोड वाले डिजिटल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) कार्डों की शुरुआत है, जो स्वास्थ्य अभिलेखों तक आसान पहुंच और सुवाह्यता को सक्षम बनाते हैं। इस प्लेटफॉर्म में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं के लिए स्वचालित अलर्ट, पर्यवेक्षी समीक्षा के लिए वास्तविक समय के डैशबोर्ड और नियत-सूची निर्माण जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो समय पर ट्रैकिंग, निगरानी और लक्षित उपायों को सक्षम बनाती हैं।

जननी को मजबूत अंतरसंचालनीयता सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है, जो यू-विन और पोषण जैसे राष्ट्रीय प्लेटफार्मों के साथ एकीकरण को सक्षम बनाता है। इससे निर्बाध डेटा विनिमय, कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय और विभिन्न क्षेत्रों में लाभार्थियों की व्यापक निगरानी की सुविधा मिलती है।

यह प्लेटफॉर्म आभा, आधार (ओटीपी और बायोमेट्रिक) और मोबाइल नंबर जैसे विशिष्ट पहचानकर्ताओं का उपयोग करके लाभार्थियों के पंजीकरण को सक्षम बनाता है, साथ ही अखिल भारतीय खोज सुविधा भी प्रदान करता है। इससे प्रवासी आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा की निरंतरता सुनिश्चित होती है और रिकॉर्ड के दोहराव को रोका जा सकता है। यह वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्व-पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे लाभार्थियों को अपनी स्वास्थ्य सेवा यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने का अधिकार मिलता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Y0NC.jpg

जननी प्रसवपूर्व देखभाल और टीकाकरण की समयबद्ध योजना बनाने और निगरानी करने में सक्षम बनाकर नागरिकों की सहायता करता है, साथ ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी उपलब्धियों को सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट और रिमाइंडर भी प्रदान करता है। यह डिजिटल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्ड, आस-पास के स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी, प्रसव के संभावित स्थान की जानकारी प्रदान करता है और स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण संबंधी मार्गदर्शन के माध्यम से सूचित निर्णय लेने में सहायता करता है। कुल मिलाकर, जननी डिजिटल प्रमाणीकरण, वास्तविक समय की निगरानी और अंतर-क्षेत्रीय समन्वय को एकीकृत करके मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य प्रशासन में एक संरचनात्मक सुधार का प्रतीक है – जिससे बेहतर सेवा कवरेज, जवाबदेही और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में दीर्घकालिक कमी लाने में योगदान मिलता है।

आज तक, जननी ने 1.34 करोड़ लाभार्थी पंजीकरण, 30 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 30 लाख से अधिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्ड जारी किए हैं और एक लाख से अधिक बायोमेट्रिक सत्यापन किए हैं।

जननी का शुभारंभ सुलभ, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाए सुनिश्चित करने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें डिजिटल सशक्तिकरण, देखभाल की निरंतरता और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

कृषि, पोषण और स्वास्थ्य के मेल को मजबूत बनाने तथा मापनीय लोक स्वास्थ्य परिणाम प्रदान करने के लिए आईसीएमआर और आईसीएआर ने मिल कर शुरू किया ‘सेहत’ कार्यक्रम

कृषि, पोषण और स्वास्थ्य के मेल को मजबूत बनाने तथा मापनीय लोक स्वास्थ्य परिणाम प्रदान करने के लिए आईसीएमआर और आईसीएआर ने मिल कर शुरू किया ‘सेहत’ कार्यक्रम

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर आईसीएमआर ने तीन स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को उद्योग को हस्तांतरित किया

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर आईसीएमआर ने तीन स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को उद्योग को हस्तांतरित किया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन शोकेस 2026 के पहले दिन का आयोजन किया; दावों के निपटान में एआई-संचालित नवाचारों पर विशेष ध्यान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन शोकेस 2026 के पहले दिन का आयोजन किया; दावों के निपटान में एआई-संचालित नवाचारों पर विशेष ध्यान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एकीकृत, योग्यता-आधारित ढांचे के अंतर्गत अग्रिम पंक्ति की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा टीमों के लिए एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की

चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल में बहु-अंग दान से अनेक जीवनों की रक्षा; संस्थान में पहली बार प्रत्याेरोपण हेतु हृदय निकासी सम्पन्न

चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल में बहु-अंग दान से अनेक जीवनों की रक्षा; संस्थान में पहली बार प्रत्याेरोपण हेतु हृदय निकासी सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, इंडियाएआई मिशन और आईआईएससी के सहयोग से 8-9 मई, 2026 को आईआईएससी बेंगलुरु में एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन के भव्य फिनाले और शोकेस का आयोजन करेगा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, इंडियाएआई मिशन और आईआईएससी के सहयोग से 8-9 मई, 2026 को आईआईएससी बेंगलुरु में एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन के भव्य फिनाले और शोकेस का आयोजन करेगा

स्वस्थ भारत पोर्टल का अनावरण : भारत के डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन को गति देने के लिए खंडित स्वास्थ्य प्रणालियों का एकीकरण

स्वस्थ भारत पोर्टल का अनावरण : भारत के डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन को गति देने के लिए खंडित स्वास्थ्य प्रणालियों का एकीकरण

नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्वास्थ्य सेवाओं पर भारत और जापान की संयुक्त समिति की तीसरी बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया

नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्वास्थ्य सेवाओं पर भारत और जापान की संयुक्त समिति की तीसरी बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में  दुर्लभ रोगों पर दो दिवसीय (5-6 मई 2026) राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में दुर्लभ रोगों पर दो दिवसीय (5-6 मई 2026) राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4-10 मई 2026) का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4-10 मई 2026) का शुभारंभ किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss