Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• 25 साल, एक ही मंत्र: "हम करेंगे!" क्या यही है विकसित भारत की असली चाबी? • Latest News from Punjab October 2026 • मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में एम्स बिलासपुर के पहले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया • 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 मनाया जाएगा, 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर इसका शुभारंभ होगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07अक्तूबर, 2026 • जी एस टी का 'पंचसूत्र' आ रहा है: रिफंड, क्रेडिट और नोटिस की झंझट पर चलेगी कैंची? • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान!

August 06, 2024 05:32 AM

सिटी दर्पण

ढाका, 05 अगस्त: पड़ोसी देश बांग्लादेश में सोमवार को हंगामा बरप गया। दसियों हजार छात्रों ने सारी रुकावटों को पार करते हुए राजधानी ढाका पर कब्जा कर लिया और भारी तोड़फोड़-आगजनी की। हालात बेकाबू होते देख प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दोपहर बाद पद से इस्तीफा दे दिया और बहन रेहाना के साथ भारत के लिए रवाना हो गईं। पहले वह बांग्लादेशी वायुसेना के मालवाहक विमान से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और वहां से वह शाम 5:36 बजे दिल्ली के नजदीक वायुसेना के हिंडन एयरबेस पहुंचीं।

पीएम आवास में लूटपाट और आगजनी

इस बीच ढाका में प्रधानमंत्री आवास गणभवन पर उपद्रवी छात्रों ने कब्जा कर वहां लूटपाट और आगजनी की है। गृह मंत्री और कुछ अन्य मंत्रियों के आवासों पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम, इंदिरा गांधी कल्चरल सेंटर और हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यालय में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई है।

हिंदुओं के मंदिरों पर भी हमले

ढाका में लगी बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमा तोड़ दी गई है और हिंदुओं व चार मंदिरों पर हमले हुए हैं। बांग्लादेश में रविवार को प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर ढाका और अन्य शहरों में दिन भर हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी होती रही, देर रात तक इन घटनाओं में 101 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

शेख हसीना के पति का आवास भी नहीं छोड़ा

राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू के बावजूद सोमवार को यह हंगामा और बढ़ गया, लांग मार्च टू ढाका के आह्वान के साथ आसपास के शहरों से दसियों हजार छात्र राजधानी ढाका पहुंच गए और उन्होंने सरकारी भवनों पर हमले शुरू कर दिए। शेख हसीना के दिवंगत पति डॉ. वाजेद मियां का आवास भी नहीं छोड़ा। मुख्य न्यायाधीश के आवास में भी उपद्रवी घुस गए और वहां तोड़फोड़ की।

56 लोगों की गई जान

सोमवार की घटनाओं में देश में 56 लोग मारे गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना भी ढाका की सड़कों पर उतरी लेकिन वह आगे बढ़ते छात्रों को नहीं रोक पाई। इसके बाद सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने हसीना से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा और उन्हें देश छोड़कर जाने की सलाह दी। इसके बाद इसी वर्ष लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनीं 76 वर्षीया शेख हसीना को इस्तीफा दे दिया और उसके कुछ मिनट बाद बांग्लादेश छोड़ दिया।

अंतरिम सरकार का होगा गठन

इसके बाद जनरल वकार-उज-जमां ने सरकारी टेलीविजन पर प्रधानमंत्री के इस्तीफे की जानकारी दी और खुद सारी जिम्मेदारी लेने का एलान किया। उन्होंने लोगों से शांति की अपील की। जनरल जमां ने जल्द ही अंतरिम सरकार के गठन का भरोसा दिया है। हसीना के इस्तीफे की सूचना सार्वजनिक होते ही ढाका और देश के कई शहरों में प्रदर्शनकारियों द्वारा खुशी मनाई जाने लगी।

सरकार विरोधी आग ने भड़काई हिंसा

बांग्लादेश में हिंसा का सिलसिला जुलाई में आरक्षण विरोधी आंदोलन से शुरू हुआ था, उसमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 93 प्रतिशत स्थान अनारक्षित करने के बाद वह आंदोलन शांत हो गया था, लेकिन सरकार विरोधी आग सुलगती रही, चंद रोज के बाद यह सरकार के इस्तीफे की मांग के साथ भड़की और रविवार को एक ही दिन की हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली।

सरकार विरोधी साजिश का नतीजा रहा कि शेख हसीना को महज 36 घंटे के भीतर पद और देश छोड़ना पड़ा। बताया गया है कि इस हिंसा और हंगामे में छात्रों को विपक्षी दलों का समर्थन भी हासिल था।

खालिदा जिया की रिहाई का आदेश

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई का आदेश दिया है। संभवत: मंगलवार को उनकी जेल से रिहाई होगी। खालिदा ने जेल से ही देश में शांति की अपील की है।

अमेरिका ने कहा- लोकतांत्रिक ढंग से बने सरकार

बांग्लादेश की ताजा स्थिति पर अमेरिका ने वहां पर शांति स्थापित होने की आवश्यकता जताई है। साथ ही देश में जल्द सभी की भागीदारी वाली लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार के गठन की जरूरत बताई है।

------------------------

Bangladesh Government Crisis: शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान!

Bangladesh Government Crisis: बांग्लादेश में जारी संकट पर भारत में भी बैठकों का दौर जारी है. सोमवार (05 अगस्त) को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की 7, लोक कल्याण मार्ग पर बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश के हालात के बारे में जानकारी दी गई.
 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी पीएम मोदी को बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों से अवगत कराया. वहीं NSA अजीत डोभाल (Ajit Doval) और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने हिंडन एयरबेस पर बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की. भारतीय वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है.
 
क्या हुई चर्चा?
 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और शेख हसीना ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात और भविष्य के कदमों पर चर्चा की. बांग्लादेश के मौजूदा घटनाक्रम के मद्देनजर भारतीय वायुसेना के जवान पूर्वी सेक्टर में अलर्ट पर है. सोमवार शाम को शेख हसीना सी-130 हरक्यूलिस सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुचीं. 
 
पाकिस्तान ने जताया ऐतराज
 
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने अजीत डोभाल और शेख हसीना की मुलाकात पर ऐतराज जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फवाद चौधरी ने लिखा, 'बांग्लादेश में पूर्व जनविरोधी सरकार का समर्थन करना भारत को बंद कर देना चाहिए.' उन्होंने हसीना की डोभाल से मुलाकात को बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है. 
बीएसएफ ने क्या कहा?
 
बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना भारत पहुंचीं. शेख हसीना के भारत पहुंचने के बाद नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया गया. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उथल-पुथल के बीच बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ संपर्क में है.
 
यातायात आवाजाही प्रतिबंधित 
 
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश में कर्फ्यू की वजह से भारत-बांग्लादेश सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध है. बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक, भारत स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और कोशिश है कि कुछ भी अप्रिय न हो.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में एम्स बिलासपुर के पहले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में एम्स बिलासपुर के पहले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी

भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में पहले बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) का जलावतरण करेंगे, एफएसएस-5 की कील रखेंगे तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन करेंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में पहले बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) का जलावतरण करेंगे, एफएसएस-5 की कील रखेंगे तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंतन शिविर 2026 का उद्घाटन किया, भविष्य उपयोगी राजमार्ग अवसंरचना का एजेंडा निर्धारित

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंतन शिविर 2026 का उद्घाटन किया, भविष्य उपयोगी राजमार्ग अवसंरचना का एजेंडा निर्धारित

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार

डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार

मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और  श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss