Thursday, May 14, 2026
BREAKING
सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

हेल्थ

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 15 पुरस्कृत व्यक्तियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए

May 13, 2026 09:15 AM

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने वालों को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न क्षेत्रों और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों से कुल 15 नर्सों को उनकी अनुकरणीय सेवा, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रति अटूट समर्पण और समाज के कल्याण के प्रति उत्कृष्ट स्तर की प्रतिबद्धता के सम्मान में सम्मानित किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि "नर्सिंग कर्मी सेवा के उच्चतम मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और अक्सर सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों में करुणा, दृढ़ता और समर्पण की अडिग भावना के सम्मान में श्री नड्डा ने कहा, “इस वर्ष के विषय 'हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन की रक्षा करती हैं'को दोहराते हुए हम देखते हैं कि कैसे नर्सें हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मजबूत करती हैं और राष्ट्रीय प्रगति को गति प्रदान करती हैं। उनके कल्याण में पूंजी लगाकर हम स्वस्थ समुदायों, समृद्ध समाजों और मजबूत भविष्य का निर्माण करते हैं। आइए उन लोगों का सम्मान करें, उनकी रक्षा करें और उनका उत्थान करें जो निस्वार्थ भाव से हम सभी की देखभाल करते हैं।”

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार नर्सिंग पेशे में निष्ठा, करुणा और दृढ़ता के सम्मान में प्रदान किया जाता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वयंसेवी संगठनों में कार्यरत पंजीकृत नर्सों, प्रसूति सहायिकाओं, सहायक नर्स प्रसूति सहायिकाओं और महिला स्वास्थ्य परिचारिकाओं को प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, 1,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक पदक शामिल है जो इन स्वास्थ्य योद्धाओं की अमूल्य सेवा के लिए राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है।

आज जिन नर्सों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनके नाम निम्नलिखित हैं:

क्र.सं.

वर्ग

नाम

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश

1

एएनएम

सुश्री कुलविंदर परही

लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)

2

एएनएम

सुश्री उज्वला महादेव सोयम

महाराष्ट्र

3

एएनएम

सुश्री लालेंथांगी हनमते

मिजोरम

4

एएनएम

सुश्री मधु माला गुरुंग

सिक्किम

5

एएनएम

सुश्री पूजा परमार राणा

उत्तराखंड

6

एएनएम

सुश्री गीता कर्माकर

पश्चिम बंगाल

7

नर्स

सुश्री पूनम वर्मा

चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)

8

नर्स

सुश्री दीपा बिजू

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश)

9

नर्स

डॉ. श्रवण कुमार ढाका

दिल्ली

10

नर्स

सुश्री रक्षा रूपो पर्वतकर

गोवा

11

नर्स

सुश्री कविता जगन्नाथ

कर्नाटक

12

नर्स

सुश्री मंजू मोल वीएस

केरलम

13

नर्स

सुश्री आयशा बीबी के

लक्षद्वीप (केंद्र शासित प्रदेश)

14

नर्स

प्रो. (डॉ.) आर शंकर षनमुगम

तमिलनाडु

15

नर्स

मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी

रक्षा मंत्रालय (सेना) का एकीकृत मुख्यालय, दिल्ली

स्वास्थ्य संबंधी अनेक चुनौतियों का समाधान करने और व्यक्तियों, समुदायों तथा विश्व की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नर्सों की ओर से कार्यक्षेत्र के अनुसार उचित, सुलभ और साक्ष्य-आधारित देखभाल प्रदान की जाती है। रोगी के हितैषी के रूप में अपनी प्रमुख भूमिका, वैज्ञानिक तर्क क्षमता, आंकड़ों और देखभाल संबंधी व्यापक ज्ञान के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित निर्णय लेने और नीति विकास के संबंध में नेतृत्व करने और जानकारी देने के लिए नर्सों की आदर्श स्थिति होती है। रोगियों के सबसे निकट होने के कारण उनकी ओर से नीति निर्माण में अपनी बात रखी जा सकती है।

भारत सरकार ने स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की व्यवस्था मजबूत करने में नर्सों और प्रसूति सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग अधिनियम के माध्यम से प्रशिक्षण क्षमता का विस्तार करने, नर्सिंग शिक्षा और नियामक ढांचे का आधुनिकीकरण करने और चिकित्सा महाविद्यालयों के साथ 157 नर्सिंग महाविद्यालयों की स्थापना करने के लिए परिवर्तनकारी पहल की है ताकि बेहतर स्वास्थ्य परिणामों और मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली के लिए कुशल, सक्षम और सशक्त नर्सिंग कार्यबल का निर्माण किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने पूरे देश में दवाओं की सुरक्षा को मज़बूत करने और दवाओं के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बिहार, महाराष्ट्र और मिज़ोरम की राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

कृषि, पोषण और स्वास्थ्य के मेल को मजबूत बनाने तथा मापनीय लोक स्वास्थ्य परिणाम प्रदान करने के लिए आईसीएमआर और आईसीएआर ने मिल कर शुरू किया ‘सेहत’ कार्यक्रम

कृषि, पोषण और स्वास्थ्य के मेल को मजबूत बनाने तथा मापनीय लोक स्वास्थ्य परिणाम प्रदान करने के लिए आईसीएमआर और आईसीएआर ने मिल कर शुरू किया ‘सेहत’ कार्यक्रम

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर आईसीएमआर ने तीन स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को उद्योग को हस्तांतरित किया

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर आईसीएमआर ने तीन स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को उद्योग को हस्तांतरित किया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन शोकेस 2026 के पहले दिन का आयोजन किया; दावों के निपटान में एआई-संचालित नवाचारों पर विशेष ध्यान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन शोकेस 2026 के पहले दिन का आयोजन किया; दावों के निपटान में एआई-संचालित नवाचारों पर विशेष ध्यान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एकीकृत, योग्यता-आधारित ढांचे के अंतर्गत अग्रिम पंक्ति की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा टीमों के लिए एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में जननी प्लेटफॉर्म लॉन्‍च किया

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में जननी प्लेटफॉर्म लॉन्‍च किया

चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल में बहु-अंग दान से अनेक जीवनों की रक्षा; संस्थान में पहली बार प्रत्याेरोपण हेतु हृदय निकासी सम्पन्न

चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल में बहु-अंग दान से अनेक जीवनों की रक्षा; संस्थान में पहली बार प्रत्याेरोपण हेतु हृदय निकासी सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, इंडियाएआई मिशन और आईआईएससी के सहयोग से 8-9 मई, 2026 को आईआईएससी बेंगलुरु में एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन के भव्य फिनाले और शोकेस का आयोजन करेगा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, इंडियाएआई मिशन और आईआईएससी के सहयोग से 8-9 मई, 2026 को आईआईएससी बेंगलुरु में एबी पीएम-जेएवाई ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन के भव्य फिनाले और शोकेस का आयोजन करेगा

स्वस्थ भारत पोर्टल का अनावरण : भारत के डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन को गति देने के लिए खंडित स्वास्थ्य प्रणालियों का एकीकरण

स्वस्थ भारत पोर्टल का अनावरण : भारत के डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन को गति देने के लिए खंडित स्वास्थ्य प्रणालियों का एकीकरण

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss