Monday, July 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नवाचार को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एनएचएम के तहत 'सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों' पर मासिक वेबिनार श्रृंखला की शुरुआत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 जुलाई 2026

चंडीगढ़

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत

July 13, 2026 04:50 AM

56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में सभी पांच भारतीय छात्रों ने स्वर्ण पदक जीते

भारत ने अन्य देशों के साथ संयुक्त रूप से विश्व में पहला स्थान हासिल किया; 80 से अधिक देशों के 380 से ज्यादा छात्रों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च के एक राष्ट्रीय केंद्र और परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक सहायता प्राप्त संस्थान के रूप में, होमी भाभा सेंटर फ़ॉर साइंस एजुकेशन राष्ट्रीय ओलंपियाड कार्यक्रम के माध्यम से भारत की सबसे बेहतरीन वैज्ञानिक प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारतीय टीम के सभी पांच सदस्यों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ, भारत ने 87 देशों के 381 छात्रों के बीच चीन, कज़ाकिस्तान, रूस, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से विश्व में पहला स्थान हासिल किया, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान शिक्षा और उत्कृष्टता में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है। पदक जीतने वाले भारतीय छात्र:

  • कनिष्क जैन- पुणे, महाराष्ट्र
  • रिद्धेश अनंत बेंडाले- इंदौर, मध्य प्रदेश
  • ऋषित गर्ग- द्वारका, नई दिल्ली
  • श्रेष्ठ सुरैया- मुंबई, महाराष्ट्र
  • स्वरित जोशी- अहमदाबाद, गुजरात

इस शानदार उपलब्धि ने अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में भारत की गौरवशाली विरासत को बनाए रखा है, क्योंकि पिछले एक दशक में हर भारतीय प्रतिभागी ने पोडियम फिनिश में जगह बनाई है।

यह उपलब्धि भारत के ओलंपियाड कार्यक्रम की शक्ति को दिखाती है, जिसका नेतृत्व होमी भाभा सेंटर फ़ॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) करता है। एचबीसीएसई, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) का एक राष्ट्रीय केंद्र है और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के तहत एक सहायता प्राप्त संस्थान है। भारत में ओलंपियाड कार्यक्रम के नोडल सेंटर के तौर पर, एचबीसीएसई देश को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड समुदाय से जोड़ता है। यह संस्थान प्री-यूनिवर्सिटी छात्रों में विज्ञान और गणित की असाधारण प्रतिभा की पहचान करने, उसे निखारने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए समर्पित है। इसके लिए एक कठोर बहु-चरण चयन प्रक्रिया, ओरिएंटेशन कैंप और व्यापक ट्रेनिंग प्रोग्राम का इस्तेमाल किया जाता है।

परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने पदक विजेताओं को बधाई दी और कहा, "हमारे युवा भौतिकविदों की यह शानदार उपलब्धि देश के लिए बहुत गर्व की बात है। अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में पांच स्वर्ण पदक जीतना और संयुक्त रूप से विश्व में पहला स्थान हासिल करना, हमारे छात्रों की प्रतिभा, समर्पण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ एचबीसीएसई-टीआईएफआर ओलंपियाड कार्यक्रम की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है मैं इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रोंउनके माता-पिताशिक्षकों और मेंटर्स को बधाई देता हूं। उनकी सफलता अनेक युवा प्रतिभाओं को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती है तथा वैज्ञानिक शिक्षा और नवाचार में भारत के बढ़ते नेतृत्व को मज़बूत करती है।"

परमाणु ऊर्जा विभाग, टीम लीडर प्रो. अन्वेश मजूमदार (एचबीसीएसई-टीआईएफआर) और डॉ. लीना जोशी (सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई), साइंटिफिक ऑब्जर्वर प्रो. आनंद दासगुप्ता (आईआईएसईआर, कोलकाता) और सुश्री निशा केलकर (गोगटे-जोगलेकर कॉलेज, रत्नागिरी), और एचबीसीएसई की भौतिकी ओलंपियाड टीम और मेंटर पूल को भी बधाई देता है। इन सभी ने भारत की सबसे होनहार युवा प्रतिभाओं को वैश्विक मंच के लिए तैयार करने में अटूट समर्पण दिखाया है।

एचबीसीएसई के केंद्र निदेशक प्रो. अर्नब भट्टाचार्य ने बताया कि साइंस और मैथेमैटिक्स ओलंपियाड में टीम इंडिया की अब आम हो चुकी उपलब्धियां, दशकों की मेहनत और मेंटरिंग का परिणाम हैं। हालांकि असाधारण रूप से प्रतिभाशाली छात्र और जुनूनी व धैर्यवान मेंटर हमेशा से रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया आज जिस मुकाम पर पहुंची है, वह कई दशकों से परमाणु ऊर्जा विभाग से मिले भरपूर सहयोग की वजह से ही संभव हो पाया है।

अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में असाधारण प्रदर्शन एक बार फिर स्कूली छात्रों के बीच वैज्ञानिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और देश के भावी वैज्ञानिक व तकनीकी नेतृत्व के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के प्रति परमाणु ऊर्जा विभाग  की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026, बुकारामांगा, कोलंबिया में भारतीय दल, जिसमें पांच स्वर्ण पदक विजेता, टीम लीडर और साइंटिफिक ऑब्ज़र्वर शामिल हैं

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा कीकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की

टीबीएम ‘दुर्गा’ ने कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन पर सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया, जोका–एस्प्लेनेड कॉरिडोर पर भूमिगत संपर्क को मिली नई गति

टीबीएम ‘दुर्गा’ ने कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन पर सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया, जोका–एस्प्लेनेड कॉरिडोर पर भूमिगत संपर्क को मिली नई गति

भारतीय रेलवे ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं बनाने के लिए 175 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं बनाने के लिए 175 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

रेलवे ने उत्तरी रेलवे के 680 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए 206 करोड़ रुपये की लागत से कवच को मंजूरी दी

रेलवे ने उत्तरी रेलवे के 680 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए 206 करोड़ रुपये की लागत से कवच को मंजूरी दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss