Monday, July 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नवाचार को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एनएचएम के तहत 'सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों' पर मासिक वेबिनार श्रृंखला की शुरुआत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 जुलाई 2026

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

July 13, 2026 04:53 AM

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र मे मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान के तहत गांधीनगर लोकसभा क्षेत्रवासियों ने 1 करोड़ 26 लाख से अधिक पौधारोपण किया

इस अभियान के तहत जनता ने 404 सार्वजनिक स्थलों पर 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा पौधे और निजी परिसरों में 11 लाख से अधिक पौधे लगाए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका
 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण कर Guinness World Record स्थापित करने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, इस अभियान से जुड़े 25,000 से अधिक वॉलंटियर्स तथा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण आज जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान ने देशभर के करोड़ों नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के इस महायज्ञ से जोड़ने का कार्य किया है। आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र ने इस जन-आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

श्री अमित शाह ने कहा कि मियावाकी तकनीक के माध्यम से मात्र एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण कर Guinness World Record स्थापित करना जनभागीदारी, सुव्यवस्थित योजना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, अभियान से जुड़े सभी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स तथा क्षेत्र के सभी नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

गांधीनगर की जनता ने ‘सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान’ के तहत गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 26 लाख से अधिक पौधारोपण किया गया है। इनमें 404 सार्वजनिक स्थलों पर 1,15,93,513 पौधों का रोपण किया गया, जबकि क्षेत्र के नागरिकों ने अपने निजी परिसरों में 11 लाख से अधिक पौधे लगाए। सार्वजनिक स्थलों पर सानंद विधानसभा के 186 स्थलों पर 53,64,504 पौधे, गांधीनगर उत्तर विधानसभा के 97 स्थलों पर 18,09,850 पौधे, कलोल विधानसभा के 77 स्थलों पर 16,64,675 पौधे, घाटलोडिया विधानसभा के 18 स्थलों पर 8,32,370 पौधे, वेजलपुर विधानसभा के 10 स्थलों पर 17,54,000 पौधे तथा साबरमती विधानसभा के 6 स्थलों पर 82,314 पौधों का रोपण किया गया। यह व्यापक अभियान जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'प्रकृति के साथ प्रगति' तथा सतत विकास (Sustainable Development) का जो विजन देश के सामने रखा है, उसे गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्कों के निर्माण, व्यापक वृक्षारोपण, तालाबों के पुनर्निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न जन-अभियानों के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र आज पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी से चल रहे ऐसे अभियान विकसित भारत के निर्माण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा कीकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की

टीबीएम ‘दुर्गा’ ने कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन पर सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया, जोका–एस्प्लेनेड कॉरिडोर पर भूमिगत संपर्क को मिली नई गति

टीबीएम ‘दुर्गा’ ने कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन पर सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया, जोका–एस्प्लेनेड कॉरिडोर पर भूमिगत संपर्क को मिली नई गति

भारतीय रेलवे ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं बनाने के लिए 175 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं बनाने के लिए 175 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी

रेलवे ने उत्तरी रेलवे के 680 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए 206 करोड़ रुपये की लागत से कवच को मंजूरी दी

रेलवे ने उत्तरी रेलवे के 680 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए 206 करोड़ रुपये की लागत से कवच को मंजूरी दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss