Sunday, July 12, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नवाचार को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एनएचएम के तहत 'सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों' पर मासिक वेबिनार श्रृंखला की शुरुआत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने दिल्ली के वन-रोपण अभियान की सराहना की, शहरी वन विकास में औषधीय पौधों के एकीकरण का आग्रह किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा कीकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की स्पोर्ट्स मेडिसिन और एथलीटों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, सफदरजंग अस्पताल और भारतीय खेल प्राधिकरण ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन-एबीडीएम संचालन समूह की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की

सोशल वेलफेयर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा।

July 12, 2026 05:13 AM

स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए देशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा, जो 2023 में राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) योजना के शुभारंभ के तीन साल पूरे होने का प्रतीक है।

मुख्य कार्यक्रम, दिव्य कला मेले के साथपश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रवींद्र सदन में आयोजित किया जाएगा, जबकि समानांतर कार्यक्रम देशभर के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में आयोजित किए जाएंगे।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के भी उपस्थित रहने की संभावना है  मंत्रियों, संसद सदस्यों, विधायकों, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के भी भाग लेने की उम्मीद है।

नमस्ते दिवस परशहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) स्वच्छता कर्मचारियों के कल्याण पर केंद्रित गतिविधियों का आयोजन करेंगे, जिनमें व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर, सरकारी योजनाओं के लाभ उपलब्ध कराना, मशीनीकृत स्वच्छता उपकरणों और सुरक्षा गियर का प्रदर्शन और स्वच्छता कर्मचारियों के योगदान के लिए सम्मानित करना शामिल है।

नमस्ते दिवस सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण स्वच्छता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों (सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारीकचरा बीनने वाले और पूर्व में हाथ से मैला ढोने वाले सहित) को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। यह दिवस मशीनीकृत स्वच्छता, कौशल विकास, सुरक्षात्मक उपकरण और स्थायी रोजगार के अवसरों के माध्यम से उनकी सुरक्षा, सम्मान और आजीविका में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मंत्रालय ने कहा कि यह आयोजन देश भर में एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक स्वच्छता इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर पड़े समुदायों के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

यह दिन यंत्रीकृत स्वच्छता को बढ़ावा देकर, खतरनाक सफाई प्रथाओं को समाप्त करके, सुरक्षात्मक उपकरणों तक पहुंच प्रदान करके, कौशल विकास और स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करके उनकी सुरक्षागरिमा और कल्याण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

नमस्ते दिवस सार्वजनिक जागरूकता बढ़ानेस्वच्छता कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के बारे में जागरूक करने, उनके योगदान के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने और सभी के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और गरिमापूर्ण स्वच्छता इकोसिस्टम बनाने के राष्ट्र के संकल्प की पुष्टि करने का भी एक अवसर है।

गौरतलब है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 2023-24 में मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (नमस्ते) शुरू की थी, जिसका उद्देश्य स्वच्छता कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और साथ ही उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में होने वाली मौतों को शून्य करनास्वच्छता कर्मचारियों का मानव मल से सीधा संपर्क समाप्त करनासभी सफाई कार्यों को सुरक्षा उपकरणों की सहायता से करना; सभी स्वच्छता कार्यों को कुशल श्रमिकों द्वारा संपन्न करना; मशीनीकृत स्वच्छता सेवाओं का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाइयों (ईआरएसयू) को मजबूत और सक्षम बनाना तथा स्वयं सहायता समूहों के गठन और उद्यमिता आदि के माध्यम से स्वच्छता कर्मचारियों को सशक्त बनाना है।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

'नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)' की छठी वर्षगांठ पर 18 अगस्त, 2026 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ देशव्यापी संकल्प दिलाया जाएगा, 12 करोड़ से अधिक नागरिकों के संकल्प लेने की संभावना

'नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)' की छठी वर्षगांठ पर 18 अगस्त, 2026 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ देशव्यापी संकल्प दिलाया जाएगा, 12 करोड़ से अधिक नागरिकों के संकल्प लेने की संभावना

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक संपन्न

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक संपन्न

नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों  तक पहुंचा

नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू

शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए

भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा

ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक कोच्चि में शुरू हुई

ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक कोच्चि में शुरू हुई

भारत 6-7 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 6-7 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा

'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है

'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss