Thursday, July 09, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आप्रवासन प्रणाली की समीक्षा की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले सभी पांच कैडरों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया सरकार ने औषधि नियम, 1945 के तहत नवी मुंबई हवाई अड्डे को औषधियों के आयात द्वार के रूप में अधिसूचित किया नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 जुलाई 2026 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा

सोशल वेलफेयर

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू

July 09, 2026 04:38 AM

भारत ने ब्रिक्स में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत आज कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू हुई। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शामिल हुए, ताकि सहयोग को मज़बूत किया जा सके, महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके तथा समावेशी, मज़बूत और सतत विकास के लिए साझी प्रतिबद्धता को दोहराया जा सके।

यह बैठक 6-7 जुलाई 2026 को हुई ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक पर आधारित है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रिक्स महिला ट्रैक के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा की। मंत्रिस्तरीय बैठक ने ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक दिशा प्रदान की।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 18.07.41.jpeg

WhatsApp Image 2026-07-08 at 18.07.57 (1).jpeg

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने उद्घाटन भाषण दिया और इस बात को रेखांकित किया कि सुदृढ़ अर्थव्यवस्थाओं और समाजों के निर्माण में महिलाओं का नेतृत्व सबसे महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने भारत की अध्यक्षता की थीम "सुदृढ़तानवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" के तहत ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच और अधिक सहयोग का आह्वान किया।

इस बैठक की बड़ी उपलब्धि चौथी ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक के संयुक्त वक्तव्य को अपनाना था, जिससे ब्रिक्स महिला ट्रैक के तहत दीर्घकालिक सहयोग को मज़बूती मिले।

भारत की अध्यक्षता में शुरू किए गए निम्नलिखित दो कार्यों का ब्रिक्स सदस्य देशों ने स्वागत किया।

  1. ब्रिक्स महिला डिजिटल रिपॉजिटरी ऑफ़ बेस्ट प्रैक्टिसेस, ब्रिक्स देशों की सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों और अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने वाला एक साझा ज्ञान मंच;  और
  2. ब्रिक्स महिला डिजिटल क्षमता निर्माण दिशानिर्देश- ब्रिक्स समुदाय में संस्थागत साझेदारी, डिजिटल लर्निंग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की कार्य-योजना।

इन पहलों का उद्देश्य नीतिगत सीख, संस्थागत सहयोग और महिला सशक्तिकरण के सफल उपायों को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए व्यावहारिक तंत्र बनाकर, ब्रिक्स सहयोग को संवाद से आगे बढ़ाना है।

मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी शामिल था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में भारत की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को प्रदर्शित किया गया गया। इनमें वित्तीय और डिजिटल समावेशन, कौशल विकास, उद्यमिता, नेतृत्व और महिलाओं की उद्यमिता पर चर्चा जैसे विषय शामिल थे।

कल कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक का दूसरा दिन होगा।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों  तक पहुंचा

नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए

भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा

ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक कोच्चि में शुरू हुई

ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक कोच्चि में शुरू हुई

भारत 6-7 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 6-7 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा

'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है

'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में "स्वस्थ आयु के लिए योग" को प्रमुखता दी गई

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा-

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा- "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss