Thursday, July 09, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आप्रवासन प्रणाली की समीक्षा की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले सभी पांच कैडरों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया सरकार ने औषधि नियम, 1945 के तहत नवी मुंबई हवाई अड्डे को औषधियों के आयात द्वार के रूप में अधिसूचित किया नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 जुलाई 2026 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आप्रवासन प्रणाली की समीक्षा की

July 09, 2026 04:44 AM

यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट के प्रत्येक टचपॉइंट पर समन्वित योजना तैयार की गई

सभी हवाई अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से Automatic tray retrieval system लागू की जाएगी

वर्ष 2027 तक सभी राज्य मुख्यालयों में एफआरआरओ कार्यालय स्थापित किए जाएंगे

अगरतला एवं जेवर हवाई अड्डों पर अधिकृत आप्रवासन जांच चौकियां शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए

FTI-TPP को लोकप्रिय बनाने के लिए एयरलाइंस के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आप्रवासन प्रणाली की समीक्षा की। बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव,  निदेशक, आसूचना ब्यूरो, सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, महानिदेशक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और अध्‍यक्ष, भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण सहित गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मानव संसाधन लागत को कम करने के उद्देश्य से देश के सभी एयरपोर्टों पर चरणबद्ध तरीके से Automatic tray retrieval system स्थापित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नये हवाईअड्डों में Automatic tray retrieval system ही स्थापित करने के उचित मापदंड तय किये जाएं।  

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए एंट्री लेन, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच लेन और आप्रवासन काउंटर के मध्य आपसी पारस्परिक निर्भरता को ध्यान में रखते हुए एक समीकरण तैयार किया जाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी टचपॉइंट पर पैसेंजर प्रवाह (Passenger Flow) में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट के प्रत्येक टचपॉइंट पर समन्वित योजना तैयार की गई है।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने निर्देश दिया कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के सुरक्षा मापदंड अनुसार यात्री-सुविधा बढ़ाने और वाणिज्यिक क्षेत्र को निर्धारित मानक में ही रखने के लिए 21प्रक्रियाधीन  तथा शेष 41 एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए पैसेंजर्स ट्रैफिक के अनुसार प्राथमिकता निर्धारित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इन 62 एयरपोर्ट पर अगले दो वर्ष में कार्य पूर्ण किया जाए।

श्री अमित शाह ने यह भी निर्देश दिया कि नागरिक विमानन मंत्रालय पैसेंजर ट्रैफिक और एयर ट्रैफिक के आधार पर सभी एयरपोर्ट्स के लिए एरोब्रिज की संख्या संबंधी मानदंड निर्धारित करे। बैगेज ड्रॉप की सुविधा प्रमुख 16 हवाई अड्डों के अतिरिक्त अन्य उच्च पैसेंजर आवागमन वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि एक्स-रे स्क्रीनिंग के लिए प्रायोजित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उपयुक्त शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उपलब्ध अधिकारी और कर्मचारियों को एक्स-रे स्क्रीनिंग कार्य में नियोजित किया जाए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2027 तक सभी राज्य मुख्यालयों पर अनिवार्य रूप से क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) कार्यालय प्रारंभ किए जाएं। अगरतला और जेवर एयरपोर्ट पर अधिकृत आप्रवासन चौकी शीघ्रता से प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन - ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) को लोकप्रिय बनाने के लिए एयरलाइंस के साथ समन्वय कर अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग होने पर संबंधित यात्री को फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन - ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) पर पंजीकरण करने का अनुरोध करते हुए व्हाट्सएप संदेश भेजने की व्यवस्था स्थापित की जाए।

श्री अमित शाह ने कहा कि नागरिक विमानन मंत्रालय और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा पृथक-पृथक स्वतंत्र तृतीय पक्ष के माध्यम से वर्ष के पीक सीजन में प्रमुख एयरपोर्ट्स के सभी टचपॉइंट्स पर यात्री विलंब में कमी का अध्ययन करवाया जाना चाहिए।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के स्मरणोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के स्मरणोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

रूस का बड़ा दावा: यूक्रेन के पांच गांवों पर कब्जा

रूस का बड़ा दावा: यूक्रेन के पांच गांवों पर कब्जा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में अवैध कोयला खनन और कोयले की चोरी से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में अवैध कोयला खनन और कोयले की चोरी से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की

खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने के संकेत दिए

खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने के संकेत दिए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss