Saturday, July 25, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026 386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है। सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

चंडीगढ़

भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य

July 25, 2026 12:33 PM

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत, गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण -एनडीएमए ने 24 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की। गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में ब्रिक्स देशों के मंत्रियों और उनके प्रतिनिधिमंडलों प्रमुखों ने भाग लिया। उन्‍होंने सहयोग, नवाचार तथा सतत विकास द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। 

यह बैठक आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों के सहयोग को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। सर्वसम्मति से ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण संयुक्त वक्तव्य अपनाने के साथ बैठक संपन्‍न हुई। संयुक्त वक्तव्य में सदस्य देशों ने ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य योजना (2025–2028) के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा आपदा-प्रतिरोधी समाज निर्मित करने के लिए आपसी सहयोग और मजबूत बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर घोषणा (2016) से लेकर कज़ान घोषणा (2024) और ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण समूह (डीआरआरजी) की स्थापना तक निरंतर सहयोग इस बात का प्रमाण है कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सतत विकास, जलवायु अनुकूलन और मानव सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान इस समूह ने "क्षमता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" विषय पर व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने आपदा जोखिम न्यूनीकरण समूह को मंत्रिस्तरीय स्तर तक उन्नत बनाने की पहल के लिए ब्राजील की सराहना की।

भारत की आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि देश का जन-केंद्रित दृष्टिकोण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए दस सूत्रीय एजेंडा से प्रेरित है। उन्होंने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य योजना (2025–2028) के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए निर्धारित पांच प्रमुख रणनीतिक प्राथमिकताओं पर विशेष बल दिया। उन्होंने सदस्य देशों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों, आपदा-प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे, प्रकृति-आधारित समाधानों तथा सामुदायिक स्थिति अनुरूपण क्षमता में आपसी सहयोग बढाने का आह्वान किया, ताकि आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सतत विकास का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सके।

3.jpeg 

मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान "जलवायु-स्मार्ट और आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना प्रणालियों को बढ़ावा देने: स्थिति अनुरूपण क्षमता विकसित करने में साझेदारी, नवाचार और वित्तपोषण विषय पर एक उच्च-स्तरीय नीतिगत संवाद आयोजित किया गया। ब्रिक्‍स मंत्रियों ने बढ़ते जलवायु और आपदा संबंधी जोखिमों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना, नवाचारी वित्तीय व्यवस्था, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इसके अतिरिक्त ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य योजना (2025–2028) के कार्यान्वयन में तेजी लाने विषय पर आयोजित मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में सदस्य देशों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला। बैठक में संस्थागत सहयोग अधिक मजबूत बनाने, क्षमता निर्माण, ज्ञान आदान-प्रदान तथा सहमत प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के व्यावहारिक उपायों की पहचान पर भी चर्चा हुई।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत सदस्य देशों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से जुड़ी पहलों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से छह प्रमुख ज्ञान उत्पाद भी आरंभ किए गए। इनका उद्देश्य साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण, संस्थागत क्षमता मजबूत बनाने, क्षमता विकास तथा व्यावहारिक स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करना है।

2.jpeg 

भविष्य की दिशा तय करते हुए ब्रिक्‍स मंत्रियों ने आपदा-प्रतिरोधी क्षमता सुदृढ़ बनाने के लिए ज्ञान आदान-प्रदान, नवाचार और ठोस परिणामों पर आधारित सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके लिए नियमित तकनीकी संवाद, संयुक्त परियोजनाओं, सिमुलेशन अभ्यासों, तकनीकी विशेषज्ञों के आदान-प्रदान तथा वार्षिक विषयगत कार्यप्रवाहों द्वारा व्यावहारिक और परिणामोन्मुख सहयोग और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई।

आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आयोजित तीसरी सफल ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक दर्शाता है कि ब्रिक्स सदस्य देश आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग द्वारा अधिक लचीले, समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने की सामूहिक प्रतिबद्धता और सुदृढ़ बनाने को प्रतिबद्ध हैं।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की

भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की

अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026

भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026

386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है।

386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है।

सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया

सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

गृह मंत्रालय सक्रियता से देश भर में मॉनसून की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है

गृह मंत्रालय सक्रियता से देश भर में मॉनसून की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss