Saturday, July 25, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026 386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है। सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

चंडीगढ़

अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

July 25, 2026 12:39 PM

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा उपलब्ध

63 स्टेशनों पर, 2,800 ट्रेनों को कवर करते हुए क्लीन ट्रेन स्टेशन योजना लागू, स्वच्छ कोच, बेहतर साफ-सफाई और यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाएं सुनिश्चित

वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रसंस्करण और पर्यावरण की दृष्टि से सतत् अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल ने स्टेशनों पर 13 बायोगैस संयंत्र, 171 कम्पोस्टिंग संयंत्र और 8 मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी स्थापित की हैं

भारतीय रेल ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण और निपटान के लिए एक व्यापक व्यवस्था अपनाई है। स्टेशनों पर स्रोत पर ही अपशिष्ट के संग्रहण और पृथक्करण के लिए दोहरे कूड़ेदान उपलब्ध कराए गए हैं। ट्रेनों में उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट का नियमित अंतराल पर नामित अपशिष्ट प्रबंधन स्टेशनों पर संग्रहण किया जाता है। इन स्टेशनों ने अपशिष्ट के उचित निपटान के लिए शहरी स्थानीय निकायों/नगर निकायों के साथ व्यवस्था की है।

इसके अलावा, भारतीय रेल ने परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर बायोगैस संयंत्र, कम्पोस्टिंग संयंत्र तथा प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों जैसी अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाएं भी स्थापित की हैं। इन सुविधाओं का विवरण निम्नानुसार है:

क्रम संख्‍या

संयंत्र का प्रकार

लगाए गए संयंत्रों की संख्‍या

संस्‍थापित क्षमता

1

बायोगैस संयंत्र,

13

5,095 कि.ग्रा./दिन

2

कम्पोस्टिंग संयंत्र

171

24,817 कि.ग्रा./दिन

3

मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी

08

7,725  कि.ग्रा./दिन

4

प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन

858 मशीनें

नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के लागू होने तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए, भारतीय रेल ने अपने विभिन्न प्रतिष्ठानों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक उपाय शुरू किए हैं।

रेलवे बोर्ड ने रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों, कार्यशालाओं, उत्पादन इकाइयों तथा अन्य सभी रेलवे प्रतिष्ठानों को शामिल करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। एसओपी में अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निपटान, निगरानी तंत्र तथा सभी प्रशासनिक स्तरों पर स्पष्ट रूप से निर्धारित जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्रीय रेलों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुसार बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आने वाली अपनी इकाइयों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय रेल के सभी प्रतिष्ठानों और ट्रेनों में वर्तमान अपशिष्ट उत्पादन का आकलन करने के लिए “एज़-इज़ वेस्ट कैरेक्टराइजेशन एंड क्वांटिफिकेशन स्टडी” की योजना बनाई गई है।

क्षेत्रीय रेलों ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए व्यापक कार्य-योजनाएँ तैयार करने, समय-समय पर ऑडिट कराने, कार्यान्वयन की निगरानी करने तथा नियमित रूप से रेलवे बोर्ड को अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए समर्पित नोडल अधिकारियों को भी नामित किया है। मंडलों को भी प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य-योजनाएँ तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी और प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों तथा रेलवे बोर्ड स्तर पर समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ईएनएचएम) विभाग स्थापित किए गए हैं।

ट्रेनों में यात्रा के आरंभ से अंत तक प्रभावी स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा (ओबीएचएस) उपलब्ध कराई जाती है, जो वर्तमान में 1,450 (जोड़ी) लंबी दूरी की चिन्हित ट्रेनों में संचालित है।

63 स्टेशनों पर क्लीन ट्रेन स्टेशन (सीटीएस) योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत 2,800 ट्रेनों को कवर किया जा रहा है। इस योजना के तहत सफाई उपकरणों से सुसज्जित कर्मचारियों की एक समर्पित टीम ट्रेन के हॉल्‍ट के दौरान कोचों के शौचालयों एवं वॉशबेसिनों की सफाई करती है तथा ट्रेनों में लगे कूड़ेदानों से कचरा एकत्र करती है।

यह जानकारी केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की

भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की

भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026

भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026

386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है।

386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है।

सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया

सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया

भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य

भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

गृह मंत्रालय सक्रियता से देश भर में मॉनसून की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है

गृह मंत्रालय सक्रियता से देश भर में मॉनसून की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss