Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की मुंबई उपनगरीय रेलवे के लिए समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आईसीएफ, आरसीएफ और एमसीएफ 238 एसी ईएमयू रेकों का निर्माण शुरू करेंगे केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 अगस्त, 2026 वंदे मातरम् विवाद: भाजपा का कांग्रेस पर 'नई मुस्लिम लीग' वाला वार प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, 20 अगस्त 2026 को महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुष्ठ रोग नियंत्रण उपायों को मजबूत करने और इसके प्रसार को रोकने में तेजी लाने के लिए एनएलईपी समीक्षा-सह-क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

August 21, 2026 08:37 AM

प्रधानमंत्री ने सचिवों से आग्रह किया कि वे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ विचार करें कि देश के भविष्य को किस प्रकार आकार दिया जाना चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा कि डेटा राष्ट्रीय संपत्ति और भविष्य के लिए एक संसाधन है; डेटा की अधिक अंतःप्रचालनीयता और प्रभावी उपयोग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग खांचों में काम करना केवल संगठनात्मक समस्या नहीं, बल्कि मानसिकता की समस्या भी है; अधिकारियों से अपनत्व की भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के बीच अनौपचारिक संवाद और टीम भावना विकसित करने के महत्व पर बल दिया

प्रधानमंत्री ने नीतिनिर्माण में नए दृष्टिकोण लाने के लिए सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच अधिक सहभागिता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने मानवीय हस्तक्षेप और विवेक सुनिश्चित करते हुए एआई के प्रभावी उपयोग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने भारत के रक्षा उद्योग को और सुदृढ़ करने तथा इसे वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया

सचिवों ने प्रमुख प्राथमिकताओं और कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए
 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अपने आवास, 7, लोक कल्याण मार्ग पर भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अवसंरचना एवं संपर्क, सुरक्षा एवं विदेश मामले तथा शासन से संबंधित मंत्रालयों और विभागों की भावी कार्य-योजना पर चर्चा की।

यह उल्लेख करते हुए कि सचिवों के दो समूहों के साथ पहले ही विचार-विमर्श किया जा चुका है, प्रधानमंत्री ने कहा कि सचिवों को तात्कालिक मुद्दों और आंकड़ों पर विचार करने के साथ-साथ दीर्घकालिक दृष्टिकोण से भी यह विचार करना चाहिए कि देश के भविष्य को किस प्रकार आकार दिया जाना चाहिए।

अलग-अलग खांचों में काम करने की प्रवृत्ति से उत्पन्न चुनौती पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह केवल संगठनात्मक समस्या नहीं, बल्कि मानसिकता की समस्या भी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग खांचों में काम करना क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर, दोनों प्रकार का हो सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का स्वामित्व लेते हुए अपनत्व की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

सामूहिक प्रयास के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी और पश्चिम एशिया संकट के अनुभव का उल्लेख किया, जब विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रभावी ढंग से मिलकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समन्वय व्यवस्था सरकार की कार्य संस्कृति का स्वाभाविक हिस्सा बननी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने मानवीय हस्तक्षेप और विवेक सुनिश्चित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्षमताओं को मानवीय विशेषज्ञता के साथ जोड़ने के अभिनव तरीकों की खोज करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति और भविष्य के लिए एक संसाधन है। उन्होंने कहा कि सरकार डेटा के संग्रह, भंडारण और प्रबंधन में संसाधनों का निवेश करती है, लेकिन विभागीय खांचों और खंडित प्रणालियों के कारण इसकी पूरी क्षमता का उपयोग हमेशा नहीं हो पाता है। उन्होंने विभिन्न उद्देश्यों के लिए डेटा के संग्रह और प्रबंधन के तरीकों में अंतर की ओर संकेत किया तथा ऐसे समाधान तलाशने का आह्वान किया, जो अधिक अंतःप्रचालनीयता और डेटा के प्रभावी उपयोग को सक्षम बनाएं।

प्रधानमंत्री ने नीतिनिर्माण में नए दृष्टिकोण लाने के लिए सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच अधिक सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और युवाओं के साथ व्यापक सहभागिता से नए और लीक से हटकर विचार सामने आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र सहित अनुसंधान और नवाचार पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने भारत के रक्षा उद्योग को और सुदृढ़ करने तथा इसे वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नवोन्मेषी रक्षा पाठ्यक्रम विकसित करने तथा रक्षा क्षेत्र में मानव संसाधन विकास को सुदृढ़ करने के महत्व पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने भारत के समुद्री क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। उन्होंने स्मरण किया कि पोत निर्माण को अवसंरचना का दर्जा दिया गया था और यह आकलन करने का आह्वान किया कि क्या निर्धारित उद्देश्यों को मिशन मोड में प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बंदरगाह विकास से बंदरगाह-आधारित विकास की ओर बढ़ने की आवश्यकता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने विनिर्माण इकाइयों और निर्यातोन्मुखी इकाइयों के बीच बेहतर संपर्क की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे भारत की विनिर्माण और निर्यात क्षमताएँ अपनी समुद्री अवसंरचना का पूर्ण लाभ उठा सकें।

प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों का समाधान करने तथा दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए समग्र सरकारी दृष्टिकोण, बेहतर समन्वय, नवोन्मेषी सोच और सामूहिक उत्तरदायित्व की आवश्यकता दोहराते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के बीच अनौपचारिक संवाद और टीम भावना विकसित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को कनिष्ठ सहयोगियों के साथ अधिक व्यक्तिगत और अनौपचारिक संवाद विकसित करने तथा विभिन्न कैडरों और विभागों के बीच मजबूत नेटवर्क बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सचिवों ने क्षेत्रवार प्राथमिकताओं, उभरती चुनौतियों और कार्यान्वयन संबंधी मुद्दों पर अपने अनुभव साझा किए। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के सचिव तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुंबई उपनगरीय रेलवे के लिए समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आईसीएफ, आरसीएफ और एमसीएफ 238 एसी ईएमयू रेकों का निर्माण शुरू करेंगे

मुंबई उपनगरीय रेलवे के लिए समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आईसीएफ, आरसीएफ और एमसीएफ 238 एसी ईएमयू रेकों का निर्माण शुरू करेंगे

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, 20 अगस्त 2026 को महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, 20 अगस्त 2026 को महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुष्ठ रोग नियंत्रण उपायों को मजबूत करने और इसके प्रसार को रोकने में तेजी लाने के लिए एनएलईपी समीक्षा-सह-क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुष्ठ रोग नियंत्रण उपायों को मजबूत करने और इसके प्रसार को रोकने में तेजी लाने के लिए एनएलईपी समीक्षा-सह-क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को साकार करने में जुटेगा कृषि और ग्रामीण विकास परिवार- श्री शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को साकार करने में जुटेगा कृषि और ग्रामीण विकास परिवार- श्री शिवराज सिंह चौहान

रेल संपर्क मजबूत होने से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को नई गति मिलेगी

रेल संपर्क मजबूत होने से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को नई गति मिलेगी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss