Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को साकार करने में जुटेगा कृषि और ग्रामीण विकास परिवार- श्री शिवराज सिंह चौहान रेल संपर्क मजबूत होने से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को नई गति मिलेगी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा विस्तार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 अगस्त, 2026 नीट विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई: सुप्रीम कोर्ट की पहल क्यों महत्वपूर्ण है? Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 अगस्त, 2026 नितिन नबीन की नई टीम: संगठन में युवा जोश और अनुभव का संतुलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

चंडीगढ़

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

August 19, 2026 09:30 AM

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं। इनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है। इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म।
  • टी-72, टी-90 और बीएमपी-II सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म
  • युद्धपोतों
  • कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां
  • रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स
  • उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण
  • (405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची)

405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची

इन वस्तुओं की विस्तृत सूची सृजन पोर्टल (srijandefence.gov.in) पर भी उपलब्ध है। प्रत्येक वस्तु के स्वदेशीकरण के लिए एक सांकेतिक समयसीमा दी गई है। स्वदेशीकरण सफल होने पर, इन वस्तुओं की खरीद भारतीय रक्षा उद्योग से की जाएगी। डीपीएसयू और आईसीजी उद्योग विशेष रूप से एमएसएमई की भागीदारी के साथ, अपनी 'निर्माण' प्रक्रिया और आंतरिक विकास सहित विभिन्न माध्यमों से स्वदेशीकरण का कार्य करेंगे।

यह छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा विनिर्माण में आत्म-निर्भरता को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों में एक और कदम है। इससे भारतीय उद्योग के लिए अवसरों का विस्तार होने, घरेलू रक्षा विनिर्माण प्रणाली को मजबूत करने, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने तथा आयात पर निर्भरता कम करने में योगदान मिलने की उम्मीद है।

रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने अगस्त 2020 में सृजन रक्षा पोर्टल लॉन्च किया। यह एक समर्पित मंच है जिसके माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और सेवा मुख्यालय (एसएचक्यू) स्वदेशी विकास और उत्पादन के लिए लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप्स सहित उद्योग को रक्षा सामग्री उपलब्ध कराते हैं। अपनी शुरूआत के बाद से ही इस पोर्टल ने जून 2026 तक रक्षा उपक्रमों और एसएचक्यू द्वारा स्वदेशीकरण के लिए 33,000 से अधिक रक्षा सामग्री उपलब्ध कराने में सुविधा प्रदान की है। इनमें पहली पांच सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियों के तहत अधिसूचित 5,012 वस्तुएं शामिल हैं।

पिछले पांच वर्षों में 15,700 से अधिक रक्षा वस्तुओं का स्वदेशीकरण सफलतापूर्वक किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 9,000 करोड़ रुपये के आयात प्रतिस्थापन का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) ने मार्च 2026 तक घरेलू विक्रेताओं को लगभग 10,000 करोड़ रुपये के खरीद आदेश दिए हैं, जिनमें स्वदेशी उत्पादन भी शामिल है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को साकार करने में जुटेगा कृषि और ग्रामीण विकास परिवार- श्री शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को साकार करने में जुटेगा कृषि और ग्रामीण विकास परिवार- श्री शिवराज सिंह चौहान

रेल संपर्क मजबूत होने से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को नई गति मिलेगी

रेल संपर्क मजबूत होने से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को नई गति मिलेगी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा विस्तार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया

दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की

दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss