Monday, August 17, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की भारतीय नौसेना को मिलेंगी छह एआईपी पनडुब्बियां: प्रोजेक्ट 75आई सीसीएस की दहलीज पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अगस्त, 2026

चंडीगढ़

दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की

August 17, 2026 03:57 AM

गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों और समय पर मिलने वाली वित्तीय सहायता तक पहुंच, उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और अधिक सुरक्षित भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यह दर्शाते हुए कि आजीविका संबंधी सहायता किस प्रकार किसी परिवार को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद कर सकती है। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित ग्राम और पंचायत करणपुरा की 32 वर्षीय अनुसूचित जाति की महिला रूबी देवी का उदाहरण सामने आता है।

उन्होंने कक्षा 8 तक पढ़ाई की है और अब एक जनरल स्टोर चला रही हैं। सतत जीविकोपार्जन योजना (एसजेवाई) से जुड़ने से पहले रूबी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती थीं। वही उनके पति स्वर्गीय राम कृष्ण चौधरी ताड़ी बेचकर आजीविका कमाते थे।

वर्ष 2016 में रूबी के पति गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और उचित इलाज के अभाव में उनका निधन हो गया। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और मायके से बहुत कम सहयोग मिलने के कारण रूबी को अकेले ही परिवार संभालना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई और दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया। बच्चों का पालन-पोषण और उनकी शिक्षा रूबी के लिए बड़ी चुनौती बन गई। आर्थिक तनाव और कठिन परिस्थितियों का असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ा।

रूबी के जीवन में बदलाव तब शुरू हुआ जब एसजेवाई अभियान के दौरान उनका चयन हुआ। संगम जीविका महिला ग्राम संगठन के माध्यम से उन्हें किराना दुकान स्थापित करने के लिए सहायता प्राप्त हुई।

व्यवसाय से संबंधित संपत्तियां प्राप्त करने से पहले उन्होंने व्यवसाय को चलाने और उसका प्रबंधन समझने के लिए तीन दिन की सी बी ई डी प्रशिक्षण लिया। शुरुआत में उन्हें प्रगति जीविका महिला ग्राम संगठन से एसआईएफ सहायता के रूप में ₹10,000 मिले। इसके बाद क्रय समिति के माध्यम से उन्हें किराना दुकान के लिए ₹20,000 और ₹27,000 की सहायता मिली। उन्हें सात महीने तक ₹1,000 प्रति माह की दर से कुल ₹7,000 की एलजीएफ सहायता भी मिली।  इससे उनके खाने संबंधी खर्चों में मदद हुई।

अपने व्यवसायिक कौशल को मजबूत करने के लिए रूबी ने तीन महीने के अंतराल पर तीन बार रिफ्रेशर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। उन्हें पीएम-अजय योजना के अंतर्गत ₹17,000 की सहायता मिली। इससे उन्हें अपने व्यवसाय और आजीविका संबंधी गतिविधियों को और मजबूत तथा विस्तारित करने में मदद मिली। इसके अलावा उन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत ₹10,000 की सहायता भी प्राप्त हुई।

एसजेवाई से जुड़ने से पहले रूबी दिहाड़ी मजदूरी से केवल लगभग ₹2,000–₹3,000 प्रति माह कमाती थीं। आज वह अपने किराना और जनरल स्टोर व्यवसाय से लगभग ₹15,000–₹20,000 प्रति माह कमा रही हैं। वर्तमान में उनकी कुल संपत्तियों का मूल्य लगभग ₹1,45,640 है। योजना से जुड़ने से पहले उनका बैंक खाता भी नहीं था। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ उनमें बचत की आदत विकसित हुई और उन्होंने शुरुआत में प्रतिदिन ₹10 बचाना शुरू किया।

रूबी की आजीविका में आए बदलाव ने उनके बच्चों की शिक्षा और भविष्य को भी बेहतर बनाया है। उनके दोनों बच्चे अब नियमित रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। इनमें से एक कक्षा 6 और दूसरा कक्षा 4 में पढ़ रहा है। पहले गरीबी के कारण उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने में कठिनाई होती थी। आज रूबी उनकी शिक्षा का खर्च उठाने में सक्षम हैं और उनकी इच्छा है कि भविष्य में उनके दोनों बच्चे सरकारी नौकरी प्राप्त करें।

रूबी कई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से भी जुड़ी हैं। इनमें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, इंदिरा आवास, शौचालय योजना, नल जल योजना और बीमा संबंधी लाभ शामिल हैं। स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए वह नजदीकी सरकारी अस्पतालों में जाती हैं। संगम जीविका ग्राम संगठन से जुड़ने के कारण उन्हें सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने का अवसर भी मिला है।

उनका बदलाव केवल आर्थिक स्थिति तक सीमित नहीं है। पहले उनके पति के पारंपरिक ताड़ी बेचने के व्यवसाय के कारण गांव में उनके परिवार को कम सम्मान की नजर से देखा जाता था। उन्हें अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों या समारोहों में भी आमंत्रित नहीं किया जाता था। आज उनके सफल व्यवसाय, दृढ़ संकल्प और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी ने उन्हें समाज में अधिक सम्मान दिलाया है। अब लोग उन्हें सम्मानपूर्वक “रूबी दीदी” कहकर संबोधित करते हैं और गांव के कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हैं।

परिवार पर आर्थिक बोझ कम होने और आजीविका मजबूत होने के बाद रूबी अब अपनी किराना दुकान का विस्तार कर एक बड़ा और अधिक स्थिर व्यवसाय स्थापित करने की आकांक्षा रखती हैं। वह अपनी आजीविका को और मजबूत करने तथा परिवार के लिए बेहतर अवसर पैदा करने के लिए भविष्य में अतिरिक्त वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्राप्त करने की उम्मीद रखती हैं।

रूबी देवी की यात्रा—बच्चों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रही एक दिहाड़ी मजदूर से लेकर ₹15,000–₹20,000 प्रति माह कमाने वाली आत्मविश्वासी जनरल स्टोर संचालक बनने तक—यह दर्शाती है कि समय पर मिलने वाली आजीविका सहायता, प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव महिलाओं को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने, अधिक आत्मनिर्भर बनने तथा अपने समुदाय में गरिमा और सम्मान पुनः प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, ईरान ने दिया करारा जवाब

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, ईरान ने दिया करारा जवाब

‘दिमागी नक्सलियों’ की पहचान और अलगाव जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

‘दिमागी नक्सलियों’ की पहचान और अलगाव जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

दशकों का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साल के अंत तक संभव, भारत पर क्या होगा असर?

दशकों का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साल के अंत तक संभव, भारत पर क्या होगा असर?

माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss