Monday, August 17, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की भारतीय नौसेना को मिलेंगी छह एआईपी पनडुब्बियां: प्रोजेक्ट 75आई सीसीएस की दहलीज पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अगस्त, 2026

चंडीगढ़

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया

August 17, 2026 03:58 AM

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रोफेसर आनंद एन. मालवीय और डॉ. प्रशांत कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक ‘रुमेटोलॉजी एसेंशियल्स’ का विमोचन किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रुमैटिक और मस्कुलोस्केलेटल बीमारियों के नैदानिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए त्रि-आयामी दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया

भारतीय भाषाओं में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए हिंदी में उच्च गुणवत्ता वाले मेडिकल लिटरेचर की उपलब्धता अनिवार्य है : डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जो स्वयं मेडिसिन के प्रोफेसर हैं, ने आज मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने के साथ क्लिनिकली-गाइडेड मेडिकल प्रैक्टिस पर अधिक जोर देने का आह्वान किया।

“रुमेटोलॉजी एसेंशियल्स: ए न्यू फ्रंटियर फॉर एस्पायरिंग क्लिनिशियंस” पुस्तक के विमोचन अवसर पर बोलते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह त्रि-आयामी दृष्टिकोण अनावश्यक दवाओं और जाँचों को कम करने, बीमारी की पहचान में होने वाली देरी को रोकने और यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है कि मरीज सही समय पर उपयुक्त विशेषज्ञ तक पहुँच सकें।

जाने-माने रुमैटोलॉजिस्ट्स प्रोफेसर आनंद एन. मालवीय और डॉ. प्रशांत कौशिक द्वारा लिखित इस पुस्तक का विमोचन एम्स में रुमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उमा कुमार और डॉ. शंकर सुब्रमण्यम सहित चिकित्सा जगत के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। प्रोफेसर मालवीय को भारत में रुमेटोलॉजी और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में उनके अग्रणी योगदान के लिए जाना जाता है, जबकि डॉ. कौशिक नॉर्थईस्टर्न हेल्थ सिस्टम, ओकलाहोमा, अमेरिका में मेडिसिन के क्लिनिकल प्रोफेसर और रुमेटोलॉजी के प्रमुख हैं। इस पुस्तक की प्रस्तावना डॉ. विनोद के. पॉल द्वारा लिखी गई है।

प्रोफेसर मालवीय को "शिक्षकों के शिक्षक" के रूप में वर्णित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उनका योगदान केवल छात्रों को पढ़ाने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने चिकित्सकों और शिक्षकों की ऐसी पीढ़ियाँ तैयार कीं जिन्होंने देश भर में रुमेटोलॉजी को आगे बढ़ाने में मदद की। प्रोफेसर मालवीय के साथ अपने शुरुआती जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय रुमेटोलॉजी को एक अलग सुपर-स्पेशलिटी के रूप में व्यापक मान्यता प्राप्त नहीं थी, लेकिन एम्स में प्रोफेसर मालवीय के कार्य ने भारत में इसकी पहचान, विश्वसनीयता और संस्थागत नींव स्थापित करने में मदद की।

डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रोफेसर मालवीय ने न केवल रुमेटोलॉजी विशेषज्ञता की नींव रखी, बल्कि व्यवस्थित पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से रुमेटोलॉजी को एक संस्थागत रूप भी दिया, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा डॉक्टरों और मेडिकल शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर पैदा हुए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित रुमैटोलॉजिस्ट्स की बढ़ती संख्या और इस विषय में औपचारिक कार्यक्रमों का विस्तार प्रोफेसर मालवीय के स्थायी और ऐतिहासिक योगदान को दर्शाता है।

“रुमेटोलॉजी एसेंशियल्स” में प्रस्तुत क्लिनिकल फ्रेमवर्क का संदर्भ देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह पुस्तक चिकित्सकों को इन्फ्लामेटरी रुमैटिक बीमारियों (सूजन संबंधी गठिया), मैकेनिकल-स्ट्रक्चरल विकारों (अस्थि-मांसपेशीय समस्याओं) और नोसिप्लास्टिक पेन सिंड्रोम के बीच अंतर करने का एक सरल और व्यावहारिक तरीका प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण डॉक्टरों को केवल लक्षणात्मक उपचार से आगे बढ़ने और ऐसे मरीजों की पहचान करने में मदद कर सकता है जिन्हें विशेषज्ञ रुमैटोलॉजिकल देखभाल की आवश्यकता है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुस्तक की त्रि-आयामी रणनीति—"बीमारी की शुरुआती पहचान, अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने और समय पर सही विशेषज्ञ के पास रेफरल"—समकालीन चिकित्सा अभ्यास के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि मस्कुलोस्केलेटल (अस्थि एवं मांसपेशीय) समस्याओं से पीड़ित मरीज कई बार बिना मूल बीमारी की सही पहचान के बार-बार केवल लक्षणों के आधार पर इलाज से गुजरते हैं या एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के चक्कर लगाते रहते हैं। एक क्लिनिकली-गाइडेड दृष्टिकोण ऐसी देरी को रोकने और अनावश्यक इलाज को कम करने में मदद कर सकता है।

आधुनिक नैदानिक तकनीक के साथ-साथ क्लिनिकल जजमेंट (नैदानिक निर्णय) पर अधिक निर्भरता का आह्वान करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मेडिकल जाँचों को क्लिनिकल सोच का समर्थन करना चाहिए, न कि उसका स्थान लेना चाहिए। उन्होंने इम्यूनोलॉजिकल टेस्ट्स, एमआरआई स्कैन और अन्य परिष्कृत जाँचों की बढ़ती उपलब्धता का संदर्भ दिया और कहा कि उत्तरदायी और नैतिक चिकित्सा अभ्यास सुनिश्चित करने के लिए इनका उचित उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने मस्कुलोस्केलेटल (अस्थि एवं मांसपेशीय) विकारों के व्यापक दुष्प्रभावों पर भी बात की, जिनमें चलने-फिरने में दिक्कत और मधुमेह जैसी सामान्य का प्रबंधन शामिल है। उन्होंने कहा कि दर्द निवारक दवाओं का लंबे समय तक या अनुचित उपयोग भी समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, जिससे सटीक निदान और समय पर सही विशेषज्ञ के पास रेफरल मरीज की सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटक बन जाते हैं।

भारत भर में रुमेटोलॉजी में डीएम, डीएनबी और फेलोशिप कार्यक्रमों से जुड़ी पुस्तक की जानकारी का स्वागत करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह छात्रों और युवा डॉक्टरों को इस क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण के अवसरों को तलाशने में मदद करेगी। उन्होंने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण वैज्ञानिक एवं मेडिकल लिटरेचर तैयार करने के महत्व पर भी बात की और कहा कि भाषाई सुगमता को पर्याप्त प्रोफेशनल लिटरेचर का समर्थन मिलना चाहिए ताकि शिक्षा के माध्यम के कारण छात्र किसी भी तरह से वंचित न रहें।

पुस्तक के परिचयात्मक सार के अनुसार, रुमेटोलॉजी एसेंशियल्स को स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों, प्राथमिक-देखभाल चिकित्सकों, जनरल फिजिशियन और आपातकालीन कक्ष के अग्रिम पंक्ति के डॉक्टरों के लिए तैयार किया गया है। यह रुमैटिक और मस्कुलोस्केलेटल बीमारियों के निदान एवं वर्गीकरण के लिए एक व्यावहारिक ढांचा प्रदान करती है और इसका उद्देश्य डॉक्टरों को उन स्थितियों के बीच अंतर करने में सक्षम बनाना है जिनके लिए विशेषज्ञ रुमैटोलॉजिकल देखभाल की आवश्यकता होती है तथा जो केवल मैकेनिकल-स्ट्रक्चरल या बायो-साइको-सोशल दर्द से जुड़ी स्थितियां हैं।

विमोचन पर प्रोफेसर मालवीय और डॉ. कौशिक को बधाई देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि रुमेटोलॉजी के लिए अपना संपूर्ण पेशेवर जीवन समर्पित करने के बाद, प्रोफेसर मालवीय ने इस पुस्तक के माध्यम से रुमेटोलॉजी की इस विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का मार्ग चुना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक चिकित्सकों और उभरते विशेषज्ञों के एक बड़े वर्ग तक पहुँचेगी तथा अधिक नैतिक, जानकारीपूर्ण और मरीजों को केंद्र में रखते हुए मेडिकल प्रैक्टिस में योगदान देगी।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की

दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, ईरान ने दिया करारा जवाब

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, ईरान ने दिया करारा जवाब

‘दिमागी नक्सलियों’ की पहचान और अलगाव जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

‘दिमागी नक्सलियों’ की पहचान और अलगाव जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

दशकों का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साल के अंत तक संभव, भारत पर क्या होगा असर?

दशकों का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साल के अंत तक संभव, भारत पर क्या होगा असर?

माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss