Sunday, November 01, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 पर 'एकता के लिए योग' को बढ़ावा दिया • प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया • पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

चंडीगढ़

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास

November 01, 2026 06:31 AM

दृष्टिकोण को धरातल पर उतारना

साझा समुद्र, साझा सुरक्षा और साझा समृद्धि

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह सदस्य देशों के बीच समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अभ्यास में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड की भागीदारी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता एवं साझा समृद्धि सुनिश्चित करने के प्रति सदस्य देशों की सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

यह समुद्री सुरक्षा अभ्यास “समृद्ध, सुदृढ़ और खुले बिम्सटेक” की विषय-वस्तु के तहत आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के निर्णयों को आगे बढ़ाते हुए सदस्य देशों के बीच समुद्री सहयोग व परिचालन समन्वय को मजबूत करने के लिए एक व्यावहारिक मंच प्रदान करता है। साझा समुद्री हितों के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के माध्यम से यह अभ्यास “दृष्टिकोण को कार्यरूप में परिणत करने” के बिम्सटेक के सामूहिक संकल्प को साकार करता है।

बंगाल की खाड़ी एक महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र है, जो दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने के साथ-साथ व्यापार, संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच पारस्परिक परिचालन समन्वय को बेहतर बनाना, समुद्री क्षेत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपसी समन्वय तंत्र को मजबूत करना तथा सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और अनुभवों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है।

यह अभ्यास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सामरिक महत्व को भी उजागर करता है। इसके साथ ही, यह भारत की पहली एकीकृत त्रि-सैन्य कमान व अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उल्लेखित करता है। महत्वपूर्ण समुद्री संचार मार्गों पर स्थित होने के कारण अंडमान और निकोबार कमान को विशेष सामरिक महत्त्व प्राप्त है। समुद्री निगरानी, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत, खोज व बचाव तथा क्षेत्रीय सहयोग के क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं के माध्यम से यह बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास में सदस्य देशों की सामूहिक भागीदारी एक सुरक्षित, स्वतंत्र और समावेशी समुद्री क्षेत्र के निर्माण के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। “साझा समुद्र, साझा सुरक्षा और साझा समृद्धि” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए यह अभ्यास क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग, एकजुटता व सामूहिक संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है।

 

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री कल वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री कल वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss