Sunday, November 01, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 पर 'एकता के लिए योग' को बढ़ावा दिया • प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया • पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया

November 01, 2026 06:32 AM

नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते हैं

सरदार साहब ने इतिहास भी बदला और भूगोल की संरचना भी की, अनेक रजवाड़ों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने अखंड भारत दिया

सरदार साहब ने भारत के भौगोलिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक एकीकरण के लिए न सिर्फ सफल प्रयास किया बल्कि उसे एक कर भारत को एक सूत्र में भी पिरोया

सिर्फ 1218 दिनों में सरदार साहब ने अखंड भारत की रचना कर वह कर दिखाया, जो कई नेता अपने पूरे जीवनकाल में नहीं कर पाते

इसी वर्ष 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर नशामुक्त देश बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है

हमने 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशे से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा है और विकसित भारत का पहला चरण नशामुक्त भारत ही है

नशामुक्त भारत का निर्माण देश के युवाओं और उनके भविष्य के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगा

देश की भाषिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है

सोमनाथ के पुनर्निर्माण के माध्यम से हमने सभ्यता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का अनुभव किया, और इस मंदिर के पुनर्निर्माण की संकल्पना भी सरदार साहब ने ही की थी

विपक्ष ने सरदार साहब को कई वर्षों तक उनके कार्यों के आधार पर उचित सम्मान न देकर उन्हें भुलाने का प्रयास किया, लेकिन सूर्य के प्रकाश को कोई ढक नहीं सकता

मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते जिस 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की परिकल्पना की और शिलान्यास किया, उसने पूरे देश के सामने सरदार साहब के उत्तुंग व्यक्तित्व को प्रतिष्ठापित कर दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशवासियों को एकता शपथ भी दिलाई

आज प्रधानमंत्री मोदी जी उसी स्थान से देशभर के पुलिसबलों की परेड की सलामी लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे
 

'केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशवासियों को एकता शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय और श्री बंडी संजय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। आज सरदार साहब की 151वीं जयंती है। सरदार साहब वो महान व्यक्तित्व हैं जिन्होंने न सिर्फ भारत के इतिहास को बदला बल्कि देश के भूगोल की संरचना भी की। अनेक राजे-रजवाड़ों और रियासतों को एक माला में पिरोने का कठिन कार्य कर हमारे सामने वर्तमान अखंड भारत के नक्शे का निर्माण सरदार साहब ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार साहब ने भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए न सिर्फ सफल प्रयास किया बल्कि उसे एक कर भारत को एक सूत्र में भी पिरोया।

श्री अमित शाह ने कहा कि जब देश को आज़ादी मिली तब दुनिया कहती थी कि आज़ादी के बाद भारत बिखर जाएगा। सरदार साहब ने आज़ादी के बाद मात्र 1218 दिन में एक अखंड भारत की रचना कर वो कर दिखाया जो सबको असंभव लगता था। देखते ही देखते सरदार साहब की संकल्पना से बना वो भारत आज दुनिया के सामने गौरव के साथ खड़ा है।

RED2.jpeg

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इसी वर्ष 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर नशामुक्त देश बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की कल्पना में सबसे पहला चरण नशामुक्त भारत की रचना का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में देश में कई सारे बड़े काम हुए हैं। धारा 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ना, देश से नक्सलवाद समाप्त करना, एक देश, एक कर प्रणाली लागू करना जैसे कई बड़े काम हुए हैं। श्री शाह ने कहा कि जब नशामुक्त भारत की रचना होगी, वो इन सभी कामों में हमारे देश के युवाओं और भविष्य के लिए सबसे बड़ा काम होगा।

RED3.jpeg

श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे देश की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता हमारी कमजोरी नहीं बल्कि हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि यही सरदार साहब का संदेश था और इसी रास्ते पर हमें आगे बढ़ना है। भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता हमारी शक्ति है। संवाद, विश्वास और समावेशी सोच से हमने विगत 80 साल में एक साझा राष्ट्रीय पहचान खड़ी की है। हमारी भाषाएं, वेशभूषाएं, सांस्कृतिक मान्यताएं और धर्म अलग हैं लेकिन हमारा देश हमेशा एक बनकर रहा है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के माध्यम से हमने सभ्यता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का अनुभव किया है। सोमनाथ मंदिर के निर्माण की कल्पना भी सरदार साहब ने की थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पनाएं हमें विश्व मे अर्थतंत्र की तालिका में उच्चतम स्थान की दिशा में आगे ले जा रही हैं।

RED4.jpeg

श्री अमित शाह ने कहा कि सरदार साहब को कई वर्षों तक उनके कार्यों के आधार पर उचित सम्मान नहीं मिला था। विपक्ष ने हमेशा से सरदार साहब को भुलाने का प्रयास किया, लेकिन सूर्य के प्रकाश को ढक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर एक गगनचुंबी प्रतिमा का निर्माण कर पूरे देश के सामने सरदार साहब के उच्च व्यक्तित्व को प्रस्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी उसी स्थान से देशभर के पुलिसबलों की परेड की सलामी लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री कल वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री कल वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss