Sunday, June 29, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 23 जनवरी, 2024

January 22, 2024 12:07 AM

मेष

नये कार्यों में आप निवेश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। दूर के स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया और प्रकाशन समूह से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ

आप लोगों के लिये प्रेरणा का केन्द्र बनेंगे। घर का माहौल बहुत ही सुखमय रहेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे।

मिथुन

परिवार में सब आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में काफी व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशन्सा होगी। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

कर्क

आर्थिक मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपना मन शान्त रखें। घरेलू खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। स्वार्थी लोग आपके सम्पर्क में रहेंगे। इसीलिये लोगों से सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें। पहले की गयी गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा।

सिंह

प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें। दिन की शुरुआत किसी शुभ खबर से होगी। व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय देंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

कन्या

कारोबार में बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों का काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा।

 तुला

व्यवसाय में आकस्मिक धन हानि झेलनी पड़ सकती है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति बोरियत महसूस होगी। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं। अनर्गल कार्यों में ज्यादा ध्यान न लगायें। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे।

वृश्चिक

महिलाओं को अपना व्यवहार संयमित रखना चाहिये। मन में कई तरह के विचार एक साथ आयेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आपको धन की कमी महसूस होगी। लोगों से ज्यादा सलाह न लें वरना अनावश्यक भ्रमित हो जायेंगे।

धनु

जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। नयी तकनीक के प्रति जिज्ञासु रहेंगे। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। आपके रुके हुये कार्य गतिशील होने की सम्भावना है। लेपटॉप व मोबाइल आदि की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बितायें। आँखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मकर

व्यापार में प्रतिद्वन्दियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अचल सम्पत्ति की खरीदी का विचार मन में आयेगा।

कुम्भ

दोपहर के बाद का समय आपके लिये बहुत सुखद रहने वाला है। लम्बी दूरी की यात्रा आप कर सकते हैं। अटके हुये धन का लाभ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सुधार करने पड़ेगा। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। बच्चे माता-पिता के आदेश का सख्ती से पालन करें।

मीन

कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को धन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में साहसिक कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। अपनी कमियों को लेकर थोड़े कुण्ठित हो सकते हैं। अहङ्कारी व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss