Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की

March 28, 2024 06:49 AM

सिटी दर्पण

वॉशिंगटन, 27 मार्च: रूस-यूक्रेन के युद्ध में सबसे ज्यादा फायदा उन देशों को हुआ है, जो हथियार बनाते हैं। युद्ध का फायदा तुर्की को सीधे तौर पर होता दिख रहा है। तुर्की अब अमेरिका को भी हथियारों की सप्लाई कर रहा है। अमेरिका तोपखानों के गोले के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तुर्की से विस्फोटकों की खरीद बढ़ाने को लेकर बातचीत कर रहा है। अमेरिका यूक्रेन के लिए तोप के गोले चाहता है। पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की जा रही है। तुर्की अमेरिका के लिए तोपखाने के गोले का सबसे पड़ा सप्लायर बनने की ओर बढ़ रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि ट्रिनिट्रोटोलुइन जिसे टीएनटी के नाम से जाना जाता है और नाइट्रोगुआनिडाइन जो एक प्रोपेलेंट के रूप में इस्तेमाल होता है, उसकी सप्लाई तुर्की करेगा। नाटो के मानक वाले 155 मिमी कैलिबर के गोला-बारूद उत्पादन में यह महत्वपूर्ण होगा। उत्पादन को संभावित रूप से तीन गुना बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। तुर्की इस साल की शुरुआत में ही अमेरिका को तोप के गोले बेचने वाला सबसे बड़ा विक्रेता बनने की राह पर है।

France will soon deliver 78 howitzers to Ukraine to meet Kyiv's urgent needs, defense minister says

अमेरिका जाएंगे एर्दोगन

यूक्रेन में युद्ध दो साल से चल रहा है। इस कारण वैश्विक गोला-बारूद की मांग बढ़ी है। पश्चिमी सहयोगी यूक्रेन को आपूर्ति देने में लगे हैं, चाहे उनका खुद का स्टॉक खत्म होता जा रहा हो। अधिकारियों का कहना है कि मांग में बढ़ोतरी के कारण दुनिया भर के ऑर्डर में बैकलॉग हो गया है। डिफेंस सप्लाई चेन इस समय टीएनटी जैसी चीजों को लेकर दबाव में हैं। तुर्की के साथ समझौता नाटो सहयोगियों के बीच एक नाजुक संतुलन को भी दिखाता है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन 9 मई को वाइट हाउस जाएंगे। राष्ट्रपति बाइडेन के ऑफिस संभालने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी।

अमेरिका तुर्की के बीच बड़ी डील

एर्दोगन की यात्रा अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों को भी दिखाईगी। इस साल स्वीडन को नाटो में शामिल होने की तुर्की ने मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद अमेरिका तुर्की को एफ-16 फाइटर जेट, मिसाइलों और बमों की बिक्री करने को तैयार हुआ। यह डील 23 बिलियन डॉलर की होगी। फरवरी के अंत में पेंटागन ने कहा था कि उसने टेक्सस में तीन 155 मिमी गोले के हिस्सों को बनाने के लिए जनरल डायनेमिक्स ऑर्डनेंस सिस्टम को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसमें तुर्की की एक कंपनी भी शामिल है। जून में यह प्लांट प्रोडक्शन करने लगेगा। तुर्की की रक्षा फर्म रेप्कोन को उम्मीद है कि 2025 तक वह अमेरिका के सभी 155 मिमी गोले का लगभग 30 फीसदी का उत्पादन करेगा। अमेरिका ने इस साल डिलीवरी के लिए तुरकी के अरका डिफेंस से युद्ध के लिए 116,000 राउंड गोले खरीदे हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss