Friday, October 16, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी • रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की • शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर, 2026 • तिरंगे की आड़ या जनता की आवाज़? 16 अक्टूबर को दिल्ली में असल में आंदोलनकारी, सरकार, विपक्ष या पुलिस सबकी साख दाँव पर !

चंडीगढ़

क्या इजरायल पर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है ईरान? मिडिल ईस्ट तक पहुंची गाजा युद्ध की आग

April 12, 2024 05:50 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 11 अप्रैल : अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को इस बात की पूरी आशंका है कि ईरान या ईरान के सहयोग और समर्थन के काम करने वाले संगठन इजरायल पर हमला करेंगे. खुफिया सूत्रों के हवाले से पहले यह जानकारी आई थी कि हमला ईद या ईद से पहले हो सकता है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह अगले कुछ दिनों में हो सकता है. यह भी कहा गया है कि जरूरी नहीं है कि हमला इजरायल के उत्तरी तरफ यानी कि लेबनान की तरफ से किया जाए, जहां से ईरान का प्रॉक्सी हिजबुल्ला लगातार इजरायल पर हमले करता रहा है. हमला किसी अन्य तरफ से भी हो सकता है. 

हमले में सीधे निशाने पर मार करने वाली मिसाइल का इस्तेमाल हो सकता है या फिर एक साथ बहुत से ड्रोन दागे जा सकते हैं. साथ-साथ अमेरिका को इस बात की भी चिंता है कि ईरान या उसके कठपुतली संगठनों की तरफ से अमेरिका के उन सैन्य अड्डों पर भी हमला किया जा सकता है जो मध्य पूर्व में हैं.

सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक अप्रैल को अपने कॉन्सुलेट पर हुए हमले के बाद ईरान ने साफ तौर पर कहा था कि वह इसके लिए इजरायल को मुंहतोड़ जवाब देगा, लेकिन वह ऐसा कब और कैसे करेगा, यह वह अपने हिसाब से तय करेगा. दमिश्क हमले में तीन सीनियर सैन्य कमांडर सहित सात ईरानी नागरिकों की जान गई थी. इनमें मोहम्मद रेजा जाहेदी की भी मौत हुई, जो इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर के ग्राउंड और एयर फोर्स के पूर्व कमांडर थे. वे सीरिया और लेबनान में ईरान के प्रॉक्सीज़ के साथ समन्वय का अहम किरदार निभा रहे थे. जाहेदी की मौत ईरान के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. 

खुमैनी ने दी थी सजा देने की चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खुमैनी ने कहा था कि इजरायल ने बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसकी सजा दी जाएगी. इसके जवाब में इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज़ ने कहा कि अगर ईरान इजरायल की जमीन पर हमला करेगा तो बदले में इजरायल भी ईरान की जमीन पर हमले करेगा. इससे इजरायल हमास युद्ध के मध्य पूर्व में फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है.

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि इस युद्ध में परमाणु हथियार के इस्तेमाल की आंशका भी काफी बढ़ गई है. वाशिंगटन पोस्ट ने खुफिया अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया है कि ईरान परमाणु बम बनाने के बहुत ही करीब है. वह तेजी से संवर्धित यूरेनियम जमा कर रहा है, जो परमाणु बम में इस्तेमाल हो सकता है. 

ईरान संवर्धित यूरेनियम से बना सकता है परमाणु हथियार

ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम को लेकर शक और सवाल उठते रहे हैं. ईरान पहले साफ कर चुका है कि परमाणु बम बनाने की उसकी कोई योजना नहीं है, लेकिन बदली हुई परिस्थिति में ईरान ऐसा कर सकता है, यह माना जा रहा है. उसके पास जो संवर्धित यूरेनियम है उसे वह परमाणु हथियार में प्रयुक्त होने वाले ईंधन में ढाल सकता है. ऐसा वह कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों के बीच कर सकता है और यह ईंधन तीन परमाणु बम बनाने के लिए काफी होगा. हालांकि एक क्रूड परमाणु बम बनाने में छह महीने तक का समय लग सकता है. और ऐसी मिसाइल बनाने में क़रीब दो साल तक का समय लग सकता है जो परमाणु हथियार वाले वारहेड के साथ हमला करने की क्षमता से लैस हो.  कुल मिलाकर तुरंत ही ईरान परमाणु हथियार इस्तेमाल कर सकता है, ऐसी आशंका नहीं है, लेकिन डर्टी बम आदि का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

जाहिर सी बात है कि इजरायल की कोशिश होगी कि ईरान परमाणु बम बनाने की क्षमता तक न पहुंचे. इसलिए इजरायल टाइम्स ने अरब न्यूज़ के हवाले से जो रिपोर्ट किया है वह भी अहम है. इसके मुताबिक इजरायल ने इस बात के संकेत दिए गए हैं कि अगर ईरान ने इजरायल पर हमला किया तो इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम गिराएगा. लंदन के इलाफ़ न्यूज ने भी अनाम पश्चिमी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से इस तरह की खबर छापी है.

सीधा हमला ईरान को पड़ सकता है महंगा
 
हालांकि खुफिया सूत्र के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि शायद ईरान इजरायल पर सीधे हमले से बचे, क्योंकि इसके बाद इजरायल के साथ-साथ अमेरिका भी उस पर सीधा हमला करेगा, जो ईरान के लिए काफी घातक साबित हो सकता है. इसलिए ईरान हमले में लेबनान के हिज़्बुल्लाह, या यमन के हूथी या गाजा के हमास या फिर ईराक और सीरिया के शिया मिलिशिया का इस्तेमाल कर सकता है.

एक खुफिया आकलन यह भी कहता है कि इजरायल की जमीन पर सीधे हमले न कर दूसरे देशों में तैनात इजरायली राजनयिकों की हत्या की कोशिश भी की जा सकती है. वैसे ही जैसे कि 2012 में जब इजरायल ईरान के न्यूक्लियर वैज्ञानिकों को निशाना बना रहा था तब ईरान अज़रबैजान, थाईलैंड और जॉर्जिया जैसे देशों में इज़रायली राजनयिकों के पीछे पड़ गया था. हालांकि उन साजिशों को नाकाम कर दिया गया था.

इजरायल पूरी चौकसी बरत रहा है. इजरायल के सभी सैनिकों की छुट्टी रद्द किए जाने की खबर है. तेल अवीव सहित अपने कई इलाकों के ऊपर उसने जीपीएस नेवीगेशन पर रोक लगा दी है ताकि मिसाइल किसी खास टारगेट को निशाना बनाने में कामयाब न हो. उधर हमले की सूरत में इजरायल की मदद के लिए अमेरिका ने अपने मध्य पूर्व के टॉप मिलिटरी कमांडर को इजरायल भेजा है, यह जानकारी भी आई है. कुछ मिलाकर ईरान के हमले की आशंका के मद्देनजर पूरे इलाके में नए तरह का तनाव व्याप्त है.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss