Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

रिपोर्ट में दावा- यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए पुतिन तैयार:चाहते हैं कि दोनों देशों की सीमाएं मौजूदा हिसाब से ही रहे

May 25, 2024 12:44 PM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 24 मईः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुतिन चाहते हैं कि दोनों देशों की सीमा अब मौजूदा हिसाब से ही रहे। यानी कि रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा कर लिया है वे अब उनका ही हिस्सा रहे।

पुतिन युद्ध रोकने को लेकर तैयार हैं ऐसी रिपोर्टें कई महीनों से चल रही हैं लेकिन ये रिपोर्ट उस समय आई है कि जब मॉस्को ने उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र के खिलाफ एक नया आक्रमण शुरू किया है।

पुतिन पहले भी कई बार युद्ध समाप्त करने के संकेत दे चुके हैं।
पुतिन पहले भी कई बार युद्ध समाप्त करने के संकेत दे चुके हैं।

रूस के पास क्रीमिया तक जमीनी रास्ता

पुतिन के साथ काम कर चुके एक शख्स ने एजेंसी से कहा कि पुतिन जब तक चाहें लड़ सकते हैं, लेकिन पुतिन युद्ध विराम के लिए भी तैयार हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि अब रूस के पास क्रीमिया तक जमीनी रास्ते तक की पहुंच है।

मौजूदा बॉर्डरलाइन को लेकर यदि सहमति बन जाती है तो रूसी इसे अपनी जीत समझेंगे। वे ये कह सकते हैं कि पश्चिम के हमले के बावजूद उन्होंने अपनी संप्रभुता बनाए रखी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रॉयटर्स से कहा कि पुतिन ने बार-बार ये जताया है कि वे बातचीत के लिए तैयार है और लंबे वक्त तक युद्ध नहीं चाहते हैं।

हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, पुतिन की शर्तों पर किसी भी शांति समझौते को स्वीकार करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने रूसी सेना के द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेनी इलाकों को फिर से हासिल करने की कसम खा रखी है। इसमें क्रीमिया भी शामिल है जिस पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था।

इसी महीने की शुरुआत में रूस ने खार्किव में लड़ाई तेज कर दी थी। 10 मई को रूस की सेना खार्किव में एक किलोमीटर तक अंदर घुस गई। इसके बाद जेलेंस्की ने सेना से यूक्रेनी लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया।

खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में उन्हें यहां हार मिली थी। (फाइल)
खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में उन्हें यहां हार मिली थी। (फाइल)

हर हाल में खार्किव को जीतना चाहता है रूस

साथ ही उन्होंने सभी रिजर्व सैनिकों को वापस बुला लिया है, ताकि इन्हें खार्किव में तैनात किया जा सके। खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में खार्किव में मिली हार के बाद रूस का प्लान है की वो हर हाल में खार्किव पर जीत हासिल करे।

रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2024 को दो साल पूरे रूस-यूक्रेन जंग को हो गए थे। 2 साल पहले इसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था। पुतिन ने उस समय इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया था। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं।

यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss