Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी सरकार ने खोला 10,021 करोड़ का रेल खज़ाना — अब हमेशा के लिए बदल जाएगा दक्षिण भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी-पुतिन वार्ता: पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57, परमाणु ऊर्जा संयंत्र और अमेरिकी प्रतिबंधों की छाया रक्षा खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बड़ी मंजूरी: 1.10 लाख करोड़ के प्रस्तावों से सैन्य ताकत बढ़ाने की तैयारी प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 18 जून, 2024

June 17, 2024 08:15 AM

मेष

आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। जॉब में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन सुख से भरपूर होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आप धन लाभ ले सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

वृषभ

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों का निराकरण होने के योग बन रहे हैं। आज आप उधार वापस लौटा पाने की स्थिति में रहेंगे।

मिथुन

आपको मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिये विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रतिद्वन्दी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। आज आपको किसी को धन उधार नहीं देना चाहिये। सन्तान की गतिविधियों पर नजर रखें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

कर्क

परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। आपके ऊपर अच्छे प्रदर्शन का दबाव हो सकता है। धैर्यवान होकर कार्य करें। माता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में धन की कमी को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह

कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यशैली में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मैनेजमेन्ट से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आपके प्रति सम्मान भाव बढ़ेगा।

कन्या

अधिकारियों के साथ बहसबाजी से दूर रहें। कुछ लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों को लेकर ज्यादा आशावादी न रहें। धर्म-कर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

 तुला

आज का दिन आपके लिये विशेष शुभ रहेगा। परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। नयी जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें।

वृश्चिक

आज आपको प्रतिज्ञा अथवा वचन देने से बचना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में अनुबन्ध को लेकर सावधानी रखें। पुराना रोग वापस लौट कर आ सकता है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

धनु

कानूनी मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना है। जॉब में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशन्सा करेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। पेट में गैस की शिकायत हो सकती है। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें।

मकर

जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी उन्नति से आप काफी सन्तुष्ट रहेंगे। सन्तान आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

कुम्भ

सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग के लोगों से साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कई दिनों से रुके हुये कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भालकर रखें। घर के बुजुर्ग सदस्यों के साथ आपकी चर्चा होगी।

मीन

आपको कुछ लोग धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर एकतरफा विश्वास किसी पर न करें। सरकारी नियमों का कड़ाई पूर्वक पालन करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। आज आपको भावुकता के बजाय व्यवहारिक होकर समझदारी पूर्वक परिस्थितियों को सम्भालना होगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss