Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Landslide Tragedy: वायनाड में भूस्खलन के बाद सेना-NDRF रेस्क्यू में जुटी, अब तक 249 की मौत; केरल में आज भारी बारिश का अलर्ट

August 01, 2024 07:12 AM

सिटी दर्पण

वायनाड, 31 जुलाई: 

Wayanad Landslide Tragedy: केरल के वायनाड में हुई भीषण लैंडस्टाइड में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रहा है। मंगलवार से अब तक 249 लोगों के शब मलबे से निकाले जा चुके हैं। सेना की 26 टुकड़ी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और एनडीआरएफ के जवानों ने 1000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। 240 लोग लापता हैं, इनमें से 2 टूरिस्ट शामिल हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को वायनाड समेत केरल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, वायनाड में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भारी बारिश के बाद रातभर में तीन बार भूस्खलन हुआ था। 4 अलग-अलग जगहों पर हुए लैंडस्लाइड में सैकड़ों लोग सैलाब में बह गए। कई घर मलबे में दफन हो गए। अभी 240 लोग लापता हैं। सेना और वायुसेना ने राहत और बचाव कार्य के लिए कमर कस ली है। सोमवार रात करीब 2 बजे भूस्खलन हुआ, फिर तड़के चार बजे दोबारा भूस्खलन हुआ। सीएम पिनरई विजयन राहत और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

UPDATES:

  • लैंडस्लाइड की घटना का जायजा लेने वायनाड जा रहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे सड़क हादसे में घायल हो गईं। उन्हें मलप्पुरम स्थित मंजेरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना एक स्कूटर सवार को बचाने के चलते हुई।
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बुधवार को राहत और बचाव कार्य की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। राजस्व विभाग की ओर से 158 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई। 
  • प्रभावित क्षेत्रों में मुण्डक्कई, चूरलमला, अट्टमला और नूलपुझा शामिल हैं। पुल और सड़कें बह गई हैं और कई क्षेत्र दुर्गम हो गए। जिला प्रशासन ने मुण्डक्कई से लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना बनाई है। कई इलाकों में बारिश के कारण सड़क संपर्क संपर्क टूट चुका है।
  • मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक कंट्रोल रूम शुरू किया है। आपातकालीन सहायता के लिए 9656938689 और 8086010833 पर संपर्क किया जा सकता है। भूस्खलन में घायल हुए 16 लोगों को वायनाड के मेप्पडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे
तमिलनाडु के सुलूर से दो Mi-17 और एक ALH एयर फोर्स हेलिकॉप्टर लैंडस्लाइड वाली जगह पर भेजे गए। सभी रास्तों को  क्लियर रखने की अपील की गई ताकि बचाव सामग्री को मुण्डाकाई तक पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि वायनाड में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में  सभी एजेंसियां शामिल हो गई हैं। राज्य के मंत्री बचाव कार्यों का समन्वय करेंगे।

पीएम मोदी ने दिया सहायता का आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बातचीत की। पीएम मोदी ने केरल की एलडीएफ सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाव कार्य में मदद करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने केरल में बीजेपी के इकलौते सांसद सुरेश गोपी से भी इस बारे में बात की है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर जताया दुख
पीमए मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर लिखा, 'वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और प्रार्थनाएं उन घायलों के साथ हैं। बचाव कार्य चल रहा है। मैंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और मौजूदा स्थिति में केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इस आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। साथ ही। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

राहुल गांधी ने X पोस्ट में संवेदनाएं जताईं 
कांग्रेस नेता और पूर्व वायनाड सांसद राहुल गांधी ने X पोस्ट में लिखा- मैं वायनाड में आई इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं और अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मुझे उम्मीद है कि जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं, उन्हें जल्द ही सुरक्षित निकाला जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि बचाव कार्य जारी हैं। उन्होंने सभी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने, एक कंट्रोल रूम सेटअप करने और राहत कार्यों के लिए किसी भी सहायता की जानकारी देने का अनुरोध किया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss