Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Congress: हरियाणा में कांग्रेस देगी फ्री बिजली, ऐलान करते हुए खरगे बोले- डबल नहीं हम एक्सप्रेस इंजन लगाएंगे

September 19, 2024 08:16 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 18 सितंबर:

Mallikarjun Kharge On BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे रिलीज किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,'बीजेपी के डबल इंजन की सरकार ऐसी है कि एक इंजन आगे ले जाता है फिर दूसरा पीछे ले जाता है. हम अपनी सरकार में एक्सप्रेस इंजन लगाएंगे, क्योंकि दस साल ( साढ़े नौ साल) में जो बीजेपी ने नुक़सान किया उसको रिपेयर करना है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा,' भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा से कांग्रेस ने लोगों से सीधा मिलने का काम किया. जबकि, पीएम मोदी किसी से सीधे मिलते नहीं, वो सिर्फ सेलेक्टेड लोगों से मिलते हैं. बाकी के लोग दूरदर्शन की तरह ही पीएम मोदी को देख रहे हैं.
 
7 वादे पक्के इरादे को निभायेंगे- खरगे
 
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है. सात वादे, पक्के इरादे के नाम से गारंटी जारी की हैं. कांग्रेस ने हरियाणा की जनता से सात बड़े वादे किए हैं. जिसमें हर एक वर्ग पर फोकस किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम आज जिस सात गारंटी को जारी कर रहे हैं वो सरकार बनने पर लागू करेंगे. 53 पेज का एक डाकूमेंट है जो हरियाणा में जारी करेंगे. सात वादे पक्के इरादे को निभायेंगे.
 
कांग्रेस ने हरियाणा के लिए दी 7 'गारंटी',  
 
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सात गारंटी की घोषणा की जिसमें किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और जाति आधारित सर्वेक्षण के वादे शामिल हैं. कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन गारंटी की घोषणा की.

सरकार बनाने का दावा कर रही है कांग्रेस

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. जबकि, मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी. इस दौरान कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार हरियाणा में वही सरकार बनाने जा रही है. वहीं बीजेपी भी दावा कर रही है कि इस बार वह रिकॉर्ड तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे. घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेश किया है. 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss