Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Greenland: ग्रीनलैंडवासियों ने देश कब्जाने के ट्रंप के प्रयासों पर जताई नाराजगी, कहा- हम बिकाऊ नहीं

January 11, 2025 08:05 AM

सिटी दर्पण

ग्रीनलैंड, 10 जनवरीः

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे वाली बात पर वहां के नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूटे बी. एगेडे ने शांति और एकता की अपील करते हुए कहा कि उनका देश अमेरिका का हिस्सा बनने की इच्छा नहीं रखता है।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का ग्रीनलैंड दौरा
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वह ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए टैरिफ या सैन्य बल का इस्तेमाल कर सकते हैं और ये बात ज्यादा प्रकाश में तब आ गई जब ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ग्रीनलैंड पहुंचे और वहां के लोगों से मिले। साथ ही उन्होंने वहां 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखी हुई कैप्स भी बांटीं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस बात पर ग्रीनलैंड के लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे रिश्वत देने जैसा बताया। 

ग्रीनलैंडवासियों की नाराजगी
ट्रंप के देश कब्जाने वाली बात को लेकर ग्रीनलैंड के लोगों में लोगों में बड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है। जहां एक तरह ग्रीनलैंड एक छात्र ने गार्जियन को बताया कि हमारे देश को अमेरिकी नेतृत्व की जरूरत नहीं है। जब ग्रीनलैंड सरकार ने मजबूती के साथ कहा कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है तब मुझे थोड़ी राहत मिली। छात्र ने कहा कि मैं हमारे ग्रीनलैंड की स्वतंत्रता का पूरी तरीके से समर्थन करता हूं। साथ ही सिसिमियट नामक एक नागरिक गार्जियन से कहा कि मैं कभी भी ट्रंप का समर्थन नहीं करूंगा। और औपनिवेशिक काल में अमेरिकी लोगों ने मूल अमेरिकियों के साथ जो किया मैं उसका भी कभी समर्थन नहीं करूंगा। 

 ग्रीनलैंड के पीएम का जवाब
ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के नजरिए पर शुक्रवार को ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूटे बी. एगेडे ने कहा कि उनका देश अमेरिका का हिस्सा बनने की इच्छा नहीं रखता, लेकिन वे इस बात को समझते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड में रुचि होना स्वाभाविक है, क्योंकि यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड वाशिंगटन के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन ग्रीनलैंड के लोग अपनी स्वतंत्रता चाहते हैं और डेनमार्क या अमेरिका का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
 यूरोप और डेनमार्क में बढ़ी चिंता
डोनाल्ड ट्रंप के लगातार ग्रीनलैंड को लेकर दिए जा रहे बयान से डेनमार्क और यूरोप में चिंता पैदा कर दी है। हालांकि, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने कहा कि अमेरिका का ग्रीनलैंड में रुचि दिखाना एक सकारात्मक पहलू है और दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत बनाए रखने के लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। 

ग्रीनलैंड पर कब्जा, ट्रंप का पुराना सपना
देखा जाए तो ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाना डोनाल्ड ट्रंप का आज का सपना नहीं है। ये बात 2019 से चली आ रही है जब उन्होंने इसे एक रियल स्टेट सौदा बताया था। गौरतलब है कि ग्रीनलैंड अभी डेनमार्क के तहत एक स्वतंत्र राज्य है और इसकी रणनीतिक स्थिति के कारण इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय ध्यान है। बता दें कि 1945 में अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लिया था लेकिन बाद में इसे डेनमार्क को वापस कर दिया। हालांकि आज भी ग्रीनलैंड के उत्तर-पश्चिम में एक अमेरिकी सैन्य अड्डा स्थित है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss