Sunday, September 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 सितंबर, 2026 BRICS Business Forum 2026 के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन उपराष्ट्रपति ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 'मिनी इंडिया' बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की "आज के छात्र कल के लोकतंत्र के पथप्रदर्शक": मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 सितंबर, 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 01 फरवरी, 2025

January 30, 2025 08:41 PM

मेष

कार्यक्षेत्र में आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

 वृषभ

परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहने वाली हैं, इसीलिये समय का सदुपयोग करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। काम को लेकर नये विचार मन में आयेंगे। जल्दबाजी में किये गये कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहाद्र का भाव बढ़ेगा।

मिथुन

महत्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे।

कर्क

स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें।

सिंह

कारोबार में महत्वपूर्ण डील होने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बितायेंगे।

कन्या

नव विवाहित जोड़े पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला

पुराने सम्बन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। महिलायें अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगी।

वृश्चिक

पैतृक सम्पदा की प्राप्ति हो सकती है। जमीन के कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। फूड इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों के कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

धनु

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिये निमन्त्रण प्राप्त होगा। जॉब को लेकर इन्टरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

मकर

कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुसन्धान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कुम्भ

आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है। जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 मीन

जीवनसाथी के साथ सम्वादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss