🔴 मेष (Aries):
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से हल्की बहस हो सकती है। घर से दूर रहने वाले जातक आज विश्राम की योजना बना सकते हैं। मन कुछ उदास या अनिश्चित सा रह सकता है, किसी अप्रिय समाचार की चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
🟠 वृषभ (Taurus):
नये व्यापार की शुरुआत की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, फिर भी दूसरों की सहायता करने का भाव बना रहेगा। परंतु अपनी सीमाओं का ध्यान रखें, अधिक बोझ लेने से परेशानी हो सकती है।
🟡 मिथुन (Gemini):
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। दिनचर्या में संतुलन बनाएं और नकारात्मक सोच से दूर रहें। व्यर्थ की राजनीति और आलोचनाओं से बचें। मौसम परिवर्तन के कारण शारीरिक असहजता जैसे नसों में दर्द हो सकता है।
🔵 कर्क (Cancer):
इंटरव्यू या करियर से जुड़े अवसरों में सफलता के योग हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आत्मविश्वास बनाये रखें और नकारात्मक विचारों से बचें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग और सम्मान मिलेगा।
🟣 सिंह (Leo):
साझेदारी में लाभ होगा लेकिन पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन में स्नेह और सहयोग का भाव रखें। परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
🟢 कन्या (Virgo):
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आय के स्रोत सुदृढ़ होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा और सम्मान प्राप्त होगा।
⚖️ तुला (Libra):
कार्यक्षेत्र में कठिनाई और अपमान की स्थिति बन सकती है, अतः सोच-समझकर बोलें। महिलाओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उधारी से बचें और ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता रखें।
🦂 वृश्चिक (Scorpio):
आज आपके सभी कार्य कुशलता से पूरे होंगे। भाई-बहनों और बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक संतुलन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। कला-संगीत में रुचि बढ़ेगी।
🏹 धनु (Sagittarius):
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोग आय के अतिरिक्त स्रोत खोज सकते हैं। व्यापार में खर्च बढ़ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा और प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।
🐐 मकर (Capricorn):
बैठक या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन के संकेत हैं। धीमे चल रहे कार्यों में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में अनुशासन और संतुलन बना रहेगा।
🌬️ कुंभ (Aquarius):
नए कार्य की शुरुआत आज टालें। जीवनसाथी से जुड़ी चिंताएं परेशान कर सकती हैं। मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। दफ्तर में व्यंग्य झेलना पड़ सकता है, संयम रखें।
🐟 मीन (Pisces):
जीवनसाथी के साथ व्यापारिक योजना बन सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ संकेत हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे। यात्रा और उच्च पदों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।