♈ मेष (Aries)
आज आप किसी नये कार्य की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आप उसका कुशलता से सामना करेंगे। कारोबार में सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें। आप दिन का कुछ समय विश्राम के लिए निकाल सकते हैं।
♉ वृषभ (Taurus)
सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। घर-परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाये रखें। योजनाओं को व्यवहार में लाने के लिए मेहनत करें। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा।
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से बचाव रखें। सोशल मीडिया में सक्रियता बनी रहेगी। आपकी वाकपटुता और ज्ञान की सराहना होगी। नये व्यापार की योजना आकर्षित कर सकती है। छात्र वर्ग के लिए नये अवसर खुल सकते हैं।
♋ कर्क (Cancer)
यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले पूरी जानकारी अवश्य ले लें। खानपान संतुलित रखें, बदहजमी की आशंका है। ऑफिस के तनाव को घर न लाएं। धार्मिक गतिविधियों में मन लग सकता है। कोई पुरानी बात मन को विचलित कर सकती है।
♌ सिंह (Leo)
अपने निर्णयों में आत्मविश्वास रखें, दूसरों की राय से अधिक खुद की सुनें। समझदार लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं के लिए करियर में नये अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
♍ कन्या (Virgo)
वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। रिश्तेदारों को लेकर मन थोड़ा व्याकुल रह सकता है। आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। विद्यार्थी अध्ययन में कुछ तनाव अनुभव कर सकते हैं।
♎ तुला (Libra)
आपके अधिकतर कार्य समय पर पूर्ण होंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें। किसी पारिवारिक सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है। गलत खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भविष्य को लेकर मन में आशंका हो सकती है। आज यात्रा से बचना ही बेहतर होगा।
♐ धनु (Sagittarius)
आपकी प्रतिष्ठा कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी और आपकी सलाह लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो सुखद अनुभव देगा।
♑ मकर (Capricorn)
फोन और डिजिटल संवाद में समय बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और वे आपकी राय को महत्व देंगे। पूर्व के परिश्रम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे।
♒ कुंभ (Aquarius)
सकारात्मक सोच बनाए रखें, आपके प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी से किया गया वादा पूरा करने का प्रयास करें। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अनावश्यक सलाह देने से बचें। पिता को लेकर चिंता रह सकती है।
♓ मीन (Pisces)
दिनचर्या में लापरवाही न करें। घर में अकेलापन या ऊब महसूस हो सकती है। मानसिक थकावट परेशान कर सकती है। अत्यधिक काम से पैरों में दर्द संभव है। नकारात्मक सोच वालों से दूरी बनाए रखें।