🔴 मेष (Aries):
आज आपको विदेशी कंपनियों से नौकरी या व्यापार के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी से संवाद में पारदर्शिता रखें अन्यथा घरेलू तनाव हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अधूरे कामों में अड़चनें आ सकती हैं, जिससे चिड़चिड़ापन महसूस होगा। बारिश से सावधान रहें—भीगने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
🔴 वृषभ (Taurus):
कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं और आपके कार्य की सराहना होगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती की योजना बन सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखें, व्यापार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक सहयोग आपको मानसिक संबल देगा।
🔴 मिथुन (Gemini):
दिन की शुरुआत शुभ संकेतों के साथ होगी। मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों से बेहतर संबंध बनाए रखें। बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। अनुशासित जीवनशैली अपनाना लाभकारी रहेगा।
🔴 कर्क (Cancer):
जीवनसाथी के साथ बाहर भोजन की योजना बन सकती है। पुराने रोगों से राहत मिलने के संकेत हैं। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। सहकर्मी आपकी सोच की सराहना कर सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।
🔴 सिंह (Leo):
कार्यभार अधिक रहने से तनाव बढ़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के रख-रखाव में सतर्क रहें। गूढ़ विषयों का अध्ययन रुचिकर रहेगा। महिलाएं स्वास्थ्य (विशेषकर हार्मोन) को लेकर सतर्क रहें। कानूनी मामलों में उलझन हो सकती है।
🔴 कन्या (Virgo):
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बच्चे जिम्मेदारियों को समझेंगे। लंबे समय से अटके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर आपको जीत मिलेगी।
🔴 तुला (Libra):
जीवनसाथी से मधुरता बनी रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा लेकिन आत्मविश्वास में कुछ कमी रह सकती है। मौसम जनित बीमारियों जैसे सिरदर्द से परेशानी हो सकती है। परीक्षा या मूल्यांकन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
🔴 वृश्चिक (Scorpio):
आज नए काम शुरू करने से बचें। सरकारी कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। अपनी रचनात्मकता को और निखारें। वाहन सावधानी से चलाएं।
🔴 धनु (Sagittarius):
व्यवसाय में नए प्रयोग करने का दिन है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। कीमती वस्तुओं की खरीदी होगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🔴 मकर (Capricorn):
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी। जीवनसाथी संग एकांत में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा। व्यक्तित्व में आत्मविश्वास झलकेगा। नई नौकरी या कार्य प्रारंभ होने की संभावनाएं बन रही हैं।
🔴 कुंभ (Aquarius):
कड़ी मेहनत के बावजूद फल में विलंब हो सकता है। बैंकिंग या वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। बच्चों संग समय बिताना सुकून देगा। प्रेम संबंधों में तकरार की आशंका है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
🔴 मीन (Pisces):
आज संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलेगा। किसी गंभीर समस्या का समाधान निकलेगा। कीमती वस्तुओं की खरीदी संभव है। धार्मिक आयोजनों में भागीदारी रहेगी। अधिकांश कार्य सहजता से पूर्ण होंगे।