♈ मेष (Aries Horoscope Today)
आज नई योजनाओं की शुरुआत करना उचित नहीं रहेगा। क्रोध में आकर किसी से विवाद करने से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएँ। दूसरों की गलतियों को अनदेखा करने में ही भलाई है। शांत और संयमित रहना आपके लिये लाभकारी होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और लापरवाही न करें।
♉ वृषभ (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन घरेलू कार्यों और पारिवारिक माहौल में बीतेगा। आप मित्रों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। कारोबारी क्षेत्र में बड़े सौदे होने की संभावना है।
♊ मिथुन (Gemini Horoscope Today)
आपके विचारों का विरोध हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। थकान और हल्की घबराहट आपको परेशान कर सकती है।
♋ कर्क (Cancer Horoscope Today)
आज आप नए कार्यों में रुचि लेंगे और पुरानी समस्या का समाधान भी संभव है। प्रेम विवाह के मामलों में जल्दबाजी न करें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, लापरवाही हानि पहुँचा सकती है।
♌ सिंह (Leo Horoscope Today)
परिवारिक रिश्तों को महत्व दें और माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। योग और व्यायाम से मानसिक व शारीरिक संतुलन मिलेगा। खरीदारी में लालच से नुकसान हो सकता है, सावधानी रखें।
♍ कन्या (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से उत्तम है। मित्रों की सलाह लाभकारी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। प्रियजन से अपने मन की बातें साझा करेंगे। मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।
♎ तुला (Libra Horoscope Today)
आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। दिखावे और विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। करीबी लोगों से व्यवहार अच्छा रखें। दूसरों की मदद करें लेकिन उनसे अधिक अपेक्षा न करें। निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति संभव है।
♏ वृश्चिक (Scorpio Horoscope Today)
व्यवसाय बढ़ाने के लिए नए निवेशक मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव का अवसर मिल सकता है। इंटरव्यू में सफलता की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपलब्धियों की चर्चा होगी।
♐ धनु (Sagittarius Horoscope Today)
आज मानसिक उदासी महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अविश्वास से बचें और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। करीबी लोगों से बातचीत सोच-समझकर करें। सर्वाइकल या कंधे का दर्द बढ़ सकता है, भारी सामान उठाने से बचें।
♑ मकर (Capricorn Horoscope Today)
आज आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। शेयर बाजार से लाभ संभव है। आय में निरंतरता बनी रहेगी जिससे नई उम्मीदें जागेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा और पुरानी डील पूरी होने के योग हैं।
♒ कुंभ (Aquarius Horoscope Today)
कार्यक्षेत्र में आप अपनी छाप छोड़ेंगे। व्यवसाय में कार्यशैली सुधारने की आवश्यकता है। सहकर्मियों पर गुस्सा न करें। जिनसे विचारों में मतभेद है, उनसे टकराव से बचें। खर्चों में कटौती का प्रयास करेंगे।
♓ मीन (Pisces Horoscope Today)
आज धार्मिक मित्रों के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा। परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाएँ। कब्ज या श्वसन की समस्या परेशान कर सकती है। संतान की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।