♈ मेष (Aries Horoscope Today)
आज अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाही न बरतें। नए व्यवसाय की योजना बन सकती है। पारिवारिक सुझावों को महत्व देंगे तो लाभ होगा। जरूरी कामों को टालने से बचें। सुबह से उलझे कार्य शाम तक सुलझ सकते हैं।
♉ वृषभ (Taurus Horoscope Today)
सुबह का समय तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन दोपहर बाद रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग आपके प्रयासों को अनदेखा करेंगे, किन्तु हिम्मत न हारें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
♊ मिथुन (Gemini Horoscope Today)
दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई को लेकर दबाव महसूस होगा। बिना सोचे प्रतिक्रिया देना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
♋ कर्क (Cancer Horoscope Today)
कार्यक्षेत्र में संगठनात्मक सुधार पर ध्यान देंगे। नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विरोधी कमजोर साबित होंगे। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।
♌ सिंह (Leo Horoscope Today)
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ की संभावना है। भाग्य आपके साथ रहेगा। वरिष्ठ सहयोगी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। छोटी यात्रा संभव है। समाज में सम्मान मिलेगा।
♍ कन्या (Virgo Horoscope Today)
संतान से धन लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े काम लाभकारी रहेंगे। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
♎ तुला (Libra Horoscope Today)
सुबह का समय कमजोर रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद ऊर्जा महसूस करेंगे। सोच में बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें निभाना जरूरी होगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio Horoscope Today)
परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। व्यापार से अपेक्षित आय कम रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा थका सकती है। दूसरों से अधिक उम्मीद न रखें। अहंकार त्यागना जरूरी है। प्रेम प्रस्ताव करने के लिए समय अनुकूल है।
♐ धनु (Sagittarius Horoscope Today)
अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। नौकरी में आय वृद्धि की संभावना है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। घर में शांति का माहौल रहेगा। आत्मविश्लेषण से सुधार करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होगा।
♑ मकर (Capricorn Horoscope Today)
निजी जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू करने के लिए शुभ समय है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। व्यापार हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। एसिडिटी परेशान कर सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
♒ कुंभ (Aquarius Horoscope Today)
आपके काम समय पर पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। पुराना कर्ज उतार पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रॉपर्टी डील से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भावुक रहेंगे।
♓ मीन (Pisces Horoscope Today)
योग्यता दिखाने के मौके मिलेंगे। परिवार में अस्थिरता बनी रहेगी। मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों की गलतियां निकालने से बचें।