♈ मेष (Aries Horoscope Today)
आज जीवनसाथी के साथ विचारों में टकराव की स्थिति बन सकती है। किसी अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, वरना स्थितियां आपके खिलाफ जा सकती हैं। परिवार से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर मन खिन्न रह सकता है। आत्मविश्वास तो अच्छा है, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचना जरूरी है। व्यापार में बड़े प्रयोग करने से फिलहाल परहेज़ करें।
♉ वृषभ (Taurus Horoscope Today)
आपका ध्यान शोध और बौद्धिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद या मान-सम्मान मिल सकता है। अचानक धनलाभ होने की संभावना है। अध्ययन और लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी।
♊ मिथुन (Gemini Horoscope Today)
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। आपके विरोधी भी आज आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। हालांकि धार्मिक गतिविधियों में मन कम लग सकता है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्यों को आप अपेक्षा से आसान पाएंगे।
♋ कर्क (Cancer Horoscope Today)
नये अनुबंध और समझौते कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और तनाव को अपने काम पर हावी न होने दें। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेना लाभकारी होगा।
♌ सिंह (Leo Horoscope Today)
आप कुछ महत्वपूर्ण और सख्त निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सेहत में गैस या पेटदर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
♍ कन्या (Virgo Horoscope Today)
करियर को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। आय स्थिर और संतोषजनक रहेगी। आपकी कोई विशेष इच्छा पूरी हो सकती है।
♎ तुला (Libra Horoscope Today)
आप अध्ययन और नए ज्ञान की ओर आकर्षित होंगे। बच्चों की देखभाल और परवरिश पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में बड़ा निवेश करने का अवसर मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा से लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio Horoscope Today)
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। दिनचर्या व्यवस्थित और लाभकारी रहेगी। महिलाएं शॉपिंग या मनोरंजन में समय बिता सकती हैं।
♐ धनु (Sagittarius Horoscope Today)
उच्च अधिकारियों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक कलह से तनाव रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। बातचीत में कठोर या नकारात्मक शब्दों से बचें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
♑ मकर (Capricorn Horoscope Today)
नौकरी में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। बीमार लोग स्वास्थ्य लाभ अनुभव करेंगे। शाम का समय मनोरंजन और संगीत में बीतेगा। व्यवसाय में नई साझेदारी से बचें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
♒ कुंभ (Aquarius Horoscope Today)
आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। पुराने अनुभव आज आपके काम आएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। संतान की उन्नति और पढ़ाई में प्रगति से मन प्रसन्न होगा।
♓ मीन (Pisces Horoscope Today)
व्यापारियों को नए निवेशक मिल सकते हैं। सहकर्मी कार्यक्षेत्र में सहयोग करेंगे। आपकी प्रतिभा और मेहनत की प्रशंसा होगी। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।