Tuesday, October 14, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 अक्तूबर, 2025

October 08, 2025 06:26 AM

मेष (Aries)

आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। नये व्यवसाय की रूपरेखा बना सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आंखों में हल्का दर्द या थकान महसूस हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृषभ (Taurus)

आज खर्चों में अचानक वृद्धि से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। परिवार या सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी से संवाद में मिठास बनाए रखें और बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।


मिथुन (Gemini)

ज्ञान और अनुभव बढ़ाने का उत्तम समय है। कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ की संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी और भाई-बहनों का साथ मिलेगा।


कर्क (Cancer)

नए व्यापार या निवेश के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके सहयोगी बने रहेंगे। आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति से सफलता सुनिश्चित होगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।


सिंह (Leo)

आज सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नए मित्र बन सकते हैं जो भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे। आपकी व्यवहार कुशलता की सराहना होगी। व्यापार में साहसिक निर्णय लाभदायक होंगे। घर में किसी शुभ कार्य की संभावना है।


कन्या (Virgo)

मानसिक रूप से कुछ उलझनें रह सकती हैं। पारिवारिक मतभेदों से मन उदास हो सकता है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल से बचें। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में थोड़ी गिरावट संभव है, पर अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे।


तुला (Libra)

आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी वाले कार्यों से धन लाभ के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और योजनाएं सफल होंगी।


वृश्चिक (Scorpio)

आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लोग आप पर निर्भर रहेंगे जिससे तनाव महसूस हो सकता है। खरीदारी करते समय सतर्क रहें। कुछ लोग आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, अतः संयम रखें। दिनचर्या में थोड़ी अनियमितता रह सकती है।


धनु (Sagittarius)

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।


मकर (Capricorn)

वैवाहिक जीवन में तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद फिर उभर सकता है, पर समाधान की दिशा भी खुलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


कुंभ (Aquarius)

आज आप ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। साहित्य, कला या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में संयम बरतें। रूठे मित्रों को मना सकते हैं। शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे।


मीन (Pisces)

स्वास्थ्य के लिहाज से नाक या गले में तकलीफ हो सकती है। भावनात्मक मुद्दों पर संयम रखें। चुनौतियों का डटकर सामना करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें। घर के सदस्यों में मतभेद बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss