♈ मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से सशक्त रहेगा। विदेश से करियर या नौकरी से जुड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। अधीनस्थों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।
♉ वृषभ (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए यह दिन शुभ है। जीवनसाथी से खुलकर संवाद करें, अन्यथा गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अध्यात्म में रुचि जाग्रत होगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है।
♊ मिथुन (Gemini)
आज धैर्य और संयम की परीक्षा का दिन रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है। भाग्य का साथ कम मिल सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। मानसिक थकावट या तनाव महसूस हो सकता है। विवादों से दूर रहें।
♋ कर्क (Cancer)
व्यवसाय में नये अनुबंध या लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। कार्यशैली में सुधार से लाभ मिलेगा।
♌ सिंह (Leo)
पारिवारिक कार्यों को लेकर दिन व्यस्त रहेगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सुबह कार्य का दबाव रहेगा, लेकिन शाम होते-होते मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
♍ कन्या (Virgo)
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए काम का दबाव घटेगा। व्यापारियों को नए विचार मिल सकते हैं। दर्शन, साहित्य और शिक्षा के प्रति आकर्षण रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे।
♎ तुला (Libra)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, परंतु कार्यस्थल पर छवि को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। धन की कमी के कारण कुछ कार्य अटक सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक यात्राओं से लाभ संभव है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन दिखावे से बचें।
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार के साथ मतभेद संभव हैं, इसलिए वाणी में संयम रखें। दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, परंतु उधारी देने में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें। आत्मविश्वास से परिस्थितियों पर नियंत्रण पाएंगे।
♑ मकर (Capricorn)
जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी शुभ कार्य या पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। मानसिक तनाव थोड़ा परेशान कर सकता है। अजनबियों से अधिक घनिष्ठता न बढ़ाएं।
♒ कुंभ (Aquarius)
कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। समझदारी और धैर्य से काम करें।
♓ मीन (Pisces)
आज आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। बच्चों के साथ आनंदमय समय बितेगा। किसी मित्र से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता की संभावना है।