♈ मेष (Aries)
आज नया व्यवसाय शुरू करने के संकेत हैं। गले में खराश या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप ठोस योजना बनाएंगे। बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपका व्यक्तित्व आज लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबारी लाभ के योग हैं। किसी पुराने विवाद को आप सुलझाने में सफल होंगे। जीवनसाथी की राय बेहद उपयोगी साबित होगी। अचानक आर्थिक लाभ संभव है और सेहत भी अच्छी रहेगी।
♊ मिथुन (Gemini)
आज आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मानसिक तनाव और थकान बढ़ सकती है। पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और परिजन आपका मनोबल बढ़ाएंगे।
♋ कर्क (Cancer)
नया कारोबार शुरू करने का सही समय है। संपत्ति से जुड़ी खरीदारी संभव है। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी। ब्लड प्रेशर से राहत मिलने की संभावना है।
♌ सिंह (Leo)
मानसिक अशांति आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकती है। कई काम एक साथ करने पड़ सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। दोस्तों पर अंधविश्वास न करें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु के खराब होने की संभावना है। नींद पर्याप्त लें।
♍ कन्या (Virgo)
दाम्पत्य जीवन में रोमांस का माहौल रहेगा। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। रिस्क वाले निवेश फायदेमंद साबित होंगे। साझेदारी के काम में उन्नति के संकेत हैं। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।
♎ तुला (Libra)
व्यापार में कुछ रुकावटें आएंगी, पर चिंता न करें। वैवाहिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। सहकर्मी सहयोग देंगे। दिन आत्ममंथन और आत्मविश्लेषण का रहेगा। सोशल मीडिया पर आप चर्चाओं का केंद्र बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता से बचें। जरूरत से ज्यादा खर्च नुकसानदायक हो सकता है। आपकी ऊर्जा और परिश्रम से सफलता मिलेगी। घरेलू कार्यों में लापरवाही न करें। भविष्य की नई योजनाओं पर विचार करेंगे।
♐ धनु (Sagittarius)
वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद हो सकता है। गलत प्रवृत्तियों से दूर रहें। बच्चों पर ध्यान देना आवश्यक है। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। धैर्य की कमी से अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
♑ मकर (Capricorn)
नई वस्तुएँ खरीदने की संभावना है। पुराने कर्ज निपटाने का सही दिन है। वरिष्ठों या घर के बुजुर्गों की सलाह लाभकारी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
♒ कुंभ (Aquarius)
सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से लागू करें। बेरोजगारों के लिए नौकरी के अवसर खुलेंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा।
♓ मीन (Pisces)
कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। तकनीकी और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। मानसिक भ्रम या तनाव संभव है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा।