♈ मेष (Aries)
आज आप उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं जो वास्तव में आपकी प्राथमिकता होने चाहिए। रूप-रंग और लाइफस्टाइल पर अधिक ध्यान देने की प्रवृत्ति रहेगी। छात्र शिक्षक के प्रति सम्मान भाव रखें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों से सभी सहमत नहीं होंगे। निर्माण और रखरखाव से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं।
♉ वृषभ (Taurus)
अपने प्रेम संबंधों में आज भावनाओं को सहजता से व्यक्त कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए परिस्थिति अनुकूल है और जीत के संकेत बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहें और दूसरों के निजी मामलों में दख़ल से बचें।
♊ मिथुन (Gemini)
जो लोग स्वयं का कारोबार करते हैं, उन्हें आज वित्तीय दस्तावेज़ों और ऑडिट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञ की सलाह उपयोगी रहेगी। जरूरी कामों में देरी संभव है। किसी बड़े कारोबारी समझौते में आज कदम न बढ़ाएं। बदलते मौसम के असर से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
♋ कर्क (Cancer)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मनपसंद चीज़ों पर पैसा खर्च करेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आपको प्रभावित करेगा। उच्च शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ नए अनुभव आपका उत्साह बढ़ाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रति सहयोगात्मक रुख़ रखेंगे।
♌ सिंह (Leo)
आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह तक ले जाने का विचार मजबूत होगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। विचारों की अधिकता से मन विचलित हो सकता है। लंबी यात्रा से बचें। कुछ मित्र आपकी बातों से असहमत हो सकते हैं।
♍ कन्या (Virgo)
प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। कम प्रयास में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यशैली में सुधार करने की कोशिश करेंगे। मित्रों से बात कर मन हल्का होगा। गलत या विवादित कार्यों से दूर रहें। युवा करियर को लेकर उलझन महसूस कर सकते हैं।
♎ तुला (Libra)
काम का बोझ कम रहेगा। वित्तीय मामलों पर लिए गए निर्णयों में परिवर्तन हो सकता है। दिखावे पर खर्च करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। घर में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार में आपकी सराहना होगी। आपके सुझाव दूसरों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। बच्चों को प्रेरणादायक सीख दें। कार्यस्थल पर तकनीकी संकट सामने आ सकता है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद सकारात्मक है।
♐ धनु (Sagittarius)
कार्यस्थल पर कुछ प्रक्रियागत बदलाव कर सकते हैं। किसी सहकर्मी के कारण काम अटक सकता है। घरेलू तनाव कार्यक्षेत्र पर प्रभाव डाल सकता है। मन की बेचैनी दूर करने पर ध्यान दें। मुश्किल स्थितियों से घबराने के बजाय समाधान तलाशें।
♑ मकर (Capricorn)
व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन संतोषजनक रहेगा। संबंधों में तालमेल अच्छा रहेगा। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ साबित हो सकता है।
♒ कुंभ (Aquarius)
लोगों से बातचीत करते समय विनम्रता रखें। शादी या किसी विशेष आयोजन की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। मेडिकल क्षेत्र के लोग अधिक व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। कारोबार विस्तार के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो सफलता संभव है।
♓ मीन (Pisces)
दूसरों के लिए अच्छा सोचने की आदत आपको सम्मान दिलाएगी। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। वरिष्ठों का रवैया आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी बदलने का समय अनुकूल नहीं है। दोस्तों से सहायता लेने में संकोच न करें। युवा वर्ग को इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता मिल सकती है।