Friday, January 02, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 जनवरी, 2026

January 01, 2026 07:05 PM

♈ मेष (Aries):
आज किए गए व्यावसायिक यात्राओं से लाभ की संभावना मजबूत है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए आसान रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे और व्यापार में नए अनुबंधों की संभावना बन रही है। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा।

♉ वृषभ (Taurus):
रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। कानूनी मामलों में समाधान प्राप्त हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। प्रेम संबंधों में उत्पन्न हुई गलतफहमियाँ दूर होंगी। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य आज से शुरू हो सकते हैं।

♊ मिथुन (Gemini):
व्यावसायिक परेशानियों का समाधान आज संभव है। साझेदारी में नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। संतान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता मिलेगी और परोपकार के लिए आपका मन प्रेरित रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना बन रही है।

♋ कर्क (Cancer):
आज निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। गूढ़ विषयों से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। समाज में सम्मानित व्यक्तियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य के कारण प्रदर्शन में कमी आ सकती है और संतान के मनमर्जी व्यवहार से थोड़ी चिंता रह सकती है।

♌ सिंह (Leo):
व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह तय होने की संभावना है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग हैं और विचारों में स्पष्टता बनाए रखें।

♍ कन्या (Virgo):
आज आपको जिम्मेदारी भरा कार्य या पद मिल सकता है। धन के लेन-देन में समझदारी बरतें और नए निवेश से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा चुनौतीपूर्ण रहेगी। संतान पर अनावश्यक दबाव न बनाएं।

♎ तुला (Libra):
आज दूसरों से सहायता लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। परिवारजन आपके प्रति विनम्र और सहयोगी रहेंगे। अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे और समाज के उच्च वर्ग से आपके संबंध बढ़ेंगे। दिनचर्या संयमित रखें। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

♏ वृश्चिक (Scorpio):
किसी की भावनाओं की अनदेखी न करें। असंतुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। सभी के प्रति सामान्य और संतुलित व्यवहार बनाए रखें। स्वार्थपरक कार्यों के कारण आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मतभेद की संभावना भी बनी हुई है।

♐ धनु (Sagittarius):
उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। दोपहर के बाद मनोरंजन या घुमने-फिरने की योजना बन सकती है। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें। लड़कियों के विवाह में रुकावटें दूर हो सकती हैं। वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनंद लेने के लिए समय अनुकूल है।

♑ मकर (Capricorn):
घरेलू खर्चों को लेकर तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व मजबूत रहेगा। योजनाबद्ध प्रयास सफल होंगे। आज प्रेमी को प्रपोज करने का अवसर बन सकता है। दूसरों के उलझे मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी भी आ सकती है।

♒ कुंभ (Aquarius):
व्यवसाय में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ की संभावना है। नए विचारों और योजनाओं पर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। आलस्य और प्रमाद से बचें। अधूरा कार्य आज पूरा करने का प्रयास करें।

♓ मीन (Pisces):
आज का दिन थोड़ी उदासी लिए रह सकता है। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में ले सकते हैं, जिससे निराशा हो सकती है। पैतृक संपत्ति के विवादों में संयम रखना हितकर रहेगा। नकारात्मक विचार मन में उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षानुसार परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा रह सकती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss