♈ मेष (Aries)
आज दांपत्य जीवन में संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ सकता है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें। विदेश से जुड़े लोगों को आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। सार्वजनिक जीवन या राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। आंखों में जलन या थकान की समस्या उभर सकती है, स्क्रीन टाइम कम रखें।
♉ वृषभ (Taurus)
आज का दिन पारिवारिक सुख और वैवाहिक आनंद से भरा रहेगा। घर की साज-सज्जा और आरामदायक वातावरण बनाने में मन लगेगा। व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक या पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। भविष्य को लेकर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनी रहेगी।
♊ मिथुन (Gemini)
कारोबार में उपलब्धि मिलने से मन संतुष्ट रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी और नई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। निजी रिश्तों में दूरियाँ कम होंगी।
♋ कर्क (Cancer)
नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। रहस्यमयी या आध्यात्मिक विषयों की ओर रुचि बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, इससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।
♌ सिंह (Leo)
दिन कुछ चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। दूसरों पर अपनी इच्छा थोपने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। संयम बनाए रखना ही समझदारी होगी।
♍ कन्या (Virgo)
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर की सजावट या सुधार कार्यों में रुचि लेंगे। प्रबंधन या प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं।
♎ तुला (Libra)
कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन पर विजय पा लेंगे। जीवनसाथी से बातचीत आपकी कई उलझनों को सुलझा सकती है। छोटी बातों को बढ़ाने से बचें, शांति बनाए रखना लाभदायक होगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें, भावनात्मक निर्णय परेशानी बढ़ा सकते हैं। लापरवाही से नुकसान संभव है। अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है, समय प्रबंधन जरूरी होगा। शाम को घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है।
♐ धनु (Sagittarius)
आज किसी से वादा करने से बचें, बाद में निभाना कठिन हो सकता है। नई योजना शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। काम का बोझ बढ़ सकता है। उच्च रक्तचाप से परेशान लोगों को तनाव से दूर रहना चाहिए। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
♑ मकर (Capricorn)
राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अनुशासित दिनचर्या से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी बड़े लक्ष्य को लेकर योजना बन सकती है। धन संबंधी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। करियर के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
♒ कुंभ (Aquarius)
काम के प्रति थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, लेकिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में सलाह सोच-समझकर दें। नई स्किल सीखने की प्रेरणा मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
♓ मीन (Pisces)
काम की व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन संसाधनों का सही उपयोग लाभ दिलाएगा। बच्चों को करियर को लेकर भ्रम की स्थिति हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिरदर्द या तनाव की शिकायत हो सकती है, आराम ज़रूरी है।