Monday, February 16, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 फरवरी, 2026

February 08, 2026 07:07 AM

♈ मेष (Aries)
आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा और संपत्ति से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे, हालांकि आराम और विलासिता की चीज़ों पर खर्च बढ़ सकता है।

♉ वृषभ (Taurus)
आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। छोटे-छोटे खर्चों को लेकर मन थोड़ा विचलित हो सकता है। व्यापारियों को नए सौदे या अनुबंध करने पड़ सकते हैं। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

♊ मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक सामंजस्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव कम होगा। अपनी बातों और तर्कों से आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

♋ कर्क (Cancer)
परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में संयम रखें। व्यापार में कुछ तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कतें आ सकती हैं। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च करते समय संतुलन बनाए रखें, मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है।

♌ सिंह (Leo)
आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। शेयर बाजार या निवेश से अपेक्षित लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यों को जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मकता बढ़ेगी। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

♍ कन्या (Virgo)
घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। युवा वर्ग करियर को लेकर गंभीर और केंद्रित रहेंगे। अनुभवी और सम्मानित लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी परिजन पर धन खर्च संभव है। अपनी योजनाएं अभी गोपनीय रखें, वाणी में कठोरता से बचें।

♎ तुला (Libra)
आज किसी सम्मान या पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। पहले लिए गए फैसले आज लाभ दिला सकते हैं। छोटे स्तर पर किया गया व्यापार फायदे का सौदा साबित होगा, हालांकि दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है।

♏ वृश्चिक (Scorpio)
विदेश से जुड़े व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। उच्च अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताना जरूरी रहेगा। नींद से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

♐ धनु (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। मित्रों के साथ समय आनंददायक रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग या डिजिटल प्लेटफॉर्म से अच्छे ऑफर्स का लाभ मिल सकता है।

♑ मकर (Capricorn)
जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। विदेश से नौकरी या करियर से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार के लिए नई रणनीति बनानी होगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

♒ कुंभ (Aquarius)
अपने विचारों पर आप दृढ़ रहेंगे। व्यापार में धन लाभ के अच्छे अवसर सामने आएंगे। स्पष्ट और खुलकर बोलने के कारण कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। छिपे हुए विरोधियों से सतर्क रहें।

♓ मीन (Pisces)
पुराने कर्ज या लोन से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। विरोधियों को हल्के में न लें। विवादित विषयों पर चर्चा से बचना बेहतर रहेगा। जिद्दी रवैये के कारण कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, इसलिए क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें।

 
 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss