Monday, February 16, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 फरवरी, 2026

February 12, 2026 12:58 AM

♈ मेष (Aries)
आज आर्थिक निवेश को लेकर सावधान रहें। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में असन्तोष का भाव रह सकता है। धार्मिक लोगों से सलाह लेना उत्तम होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सर्दी-खाँसी से आपको परेशानी हो सकती है।

♉ वृषभ (Taurus)
आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऊँचाई वाली जगहों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के प्रति आसक्ति का भाव बढ़ेगा। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

♊ मिथुन (Gemini)
आज आपका दिन विशेष उन्नतिकारक रहेगा। अधूरे पड़े कार्य आप प्रारम्भ कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके स्वभाव में विनम्रता बढ़ेगी। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे।

♋ कर्क (Cancer)
आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पुराने लोन को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। सन्तान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। पाचन तन्त्र की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

♌ सिंह (Leo)
घर के सदस्यों को महत्व दें। वाणी में संयम रखें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिये।

♍ कन्या (Virgo)
आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको कारोबार में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे।

♎ तुला (Libra)
उच्च-अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। महँगे समान की खरीदारी कर सकते हैं। प्रतियोगिता और परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा।

♏ वृश्चिक (Scorpio)
आप अपनी आय बढ़ाने के लिये अत्यधिक प्रयत्नशील रहेंगे। परिवार में छोटों की चिन्ता रहेगी। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा।

♐ धनु (Sagittarius)
आप दूसरों की सहायता करेंगे। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। प्रेमीजन से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

♑ मकर (Capricorn)
आज के दिन आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकते हैं। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है।

♒ कुंभ (Aquarius)
जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें, इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पुराने लोन को चुकाने में आसानी होगी। दार्शनिक लोगों के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। लोगों की बातों को अधिक महत्व न दें।

♓ मीन (Pisces)
घर के वास्तु में कुछ परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। आपको शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ सकता है। गम्भीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें। पिता की सलाह से काम करना हितकर होगा। सरकारी कार्यों में ध्यान देने का प्रयास करें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss