♈ मेष
आज आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में सुधार लाने को लेकर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। नए व्यापारिक अवसरों को लेकर उत्साह बना रहेगा। परिवार के वरिष्ठों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अटकी हुई धनराशि मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक व्यक्तियों या बुजुर्गों का आशीर्वाद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
♉ वृषभ
आपके सिद्धांतों और कार्यशैली की सराहना होगी। विवादित मामलों को सुलझाने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रह सकती हैं। माता-पिता का सहयोग और प्रोत्साहन आपको ऊर्जा देगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और संतान की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। हालांकि, स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट आ सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
♊ मिथुन
आज कार्यभार अपेक्षा से अधिक हो सकता है, इसलिए समय प्रबंधन जरूरी रहेगा। गलत दिशा देने वालों से दूरी बनाए रखें और राजनीतिक विषयों पर बहस से बचें। संतुलित खानपान से स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु कमजोरी का लाभ उठाने वालों से सावधान रहें। जोड़ों में हल्का दर्द परेशान कर सकता है।
♋ कर्क
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं। नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक या पैतृक व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शुभ कार्यों पर खर्च संभव है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
♌ सिंह
जीवनसाथी और परिवार की राय आपके लिए सहायक सिद्ध होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। घरेलू जीवन में संतोष और आनंद का अनुभव करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिल सकती है। पेट से जुड़ी समस्या से सावधान रहें।
♍ कन्या
धार्मिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए पद या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यात्राएँ सुखद अनुभव देंगी और मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। विरोधियों के बीच आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
♎ तुला
घरेलू जिम्मेदारियों के चलते विशेषकर महिलाओं को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बीते घटनाक्रम मन में तनाव पैदा कर सकते हैं। कार्यों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है और घर के माहौल में असंतुलन महसूस हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें।
♏ वृश्चिक
आज व्यवसाय में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रह सकती हैं। संतान के व्यवहार से संतोष मिलेगा और पदोन्नति की चर्चा संभव है। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
♐ धनु
महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की दिशा में आप सक्रिय रहेंगे। मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी या हल्की स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दिनचर्या व्यस्त रहेगी, इसलिए संपत्ति संबंधी बड़े निर्णय फिलहाल टालना बेहतर होगा। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें और अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
♑ मकर
पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। विदेश यात्रा या उससे जुड़ी योजना पर विचार हो सकता है।
♒ कुंभ
घरेलू उद्योग या छोटे कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि संभव है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। तनाव से दूरी बनाए रखें, हालांकि अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी।
♓ मीन
नई योजनाओं या परियोजनाओं में निवेश करने की सोच बन सकती है। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और बड़े भाइयों से संबंध मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और आनंद का अनुभव होगा।