♈ मेष (Aries)
आज व्यापारियों को बड़े निवेश से बचना चाहिए। घर में खुशी और उत्साह बना रहेगा। अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। बिज़नेस से जुड़ी महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों को संभालने पर ध्यान देंगे।
♉ वृषभ (Taurus)
आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव के कारण लोग आपकी सराहना करेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कला और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने के संकेत हैं। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी बड़ी परेशानी से राहत मिल सकती है। सहकर्मी और अधीनस्थ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
♋ कर्क (Cancer)
नए प्रोजेक्ट्स को लेकर आप सक्रिय रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी महसूस हो सकती है। आपकी वाणी मधुर रहेगी। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है।
♌ सिंह (Leo)
आज थकान महसूस हो सकती है। बिना वजह विवाद से बचें। धैर्य के साथ काम करना जरूरी होगा। लेन-देन में गलती से आर्थिक नुकसान हो सकता है। किस्मत का साथ थोड़ा कमजोर रह सकता है। यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
♍ कन्या (Virgo)
आप अपने काम करने के तरीके में सुधार लाएंगे। व्यापार में बड़े समझौते हो सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थियों को अच्छे संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं।
♎ तुला (Libra)
सुबह काम का दबाव रहेगा, लेकिन शाम तक मन शांत हो जाएगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी। ऑफिस में चुनौतीपूर्ण कार्य मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ घूमने की योजना बन सकती है।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
व्यापार को लेकर नए विचार आते रहेंगे। शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए समय अनुकूल है। साहित्य और दर्शन में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सरकारी नौकरी वालों का काम का दबाव कम हो सकता है।
♐ धनु (Sagittarius)
कामकाज में अपनी छवि को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन में खराबी की संभावना है। नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी। आर्थिक कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। विद्वानों का मार्गदर्शन मिलेगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
♑ मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे से बचना जरूरी है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
♒ कुंभ (Aquarius)
आपके कुछ कार्यों से परिवार नाराज हो सकता है। विवाद करने के बजाय समझदारी से बात रखें। जरूरतमंदों की मदद के लिए धन उधार दे सकते हैं। छिपे हुए विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
♓ मीन (Pisces)
किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। छात्रों का प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतर रहेगा। नौकरी में उच्च पद मिलने की संभावना है। आपके सपने पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा और समर्पण से प्रभावित होगा।