Friday, March 27, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कवच कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की

March 27, 2026 07:25 AM

रेलवे की कवच के अंतर्गत विकसित स्वदेशी यूनिवर्सल ब्रेकिंग प्रणाली, कवच 4.0 के त्वरित कार्यान्वयन में सहायक होगी

कवच के अंतर्गत एआई आधारित केंद्रीकृत निगरानी मंच, "सुरक्षा", यातायात निगरानीकर्ताओं को असामान्य घटनाओं के बारे में सचेत करेगा और इस प्रकार उनकी समयबद्ध कार्रवाई से हमारी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहायता करेगा

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे की स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित रेलगाड़ी सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली कवच की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में तैनाती में तेजी लाने और अधिक कुशल रेलगाड़ी संचालन सुनिश्चित करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

कवच को आगे बढ़ाने वाली तकनीकी प्रगति

भारतीय रेलवे ने कवच में कई अत्याधुनिक सुधार किए हैं। यूनिवर्सल ब्रेकिंग प्रणाली (यूबीए), जो विभिन्न निर्माताओं के ब्रेकिंग कर्व्स को मानकीकृत करता है, अंतरसंचालन सुनिश्चित करता है और बार-बार होने वाले परीक्षणों को समाप्त करता है। बेसलाइन सॉफ्टवेयर, एआई-संचालित डिजाइन स्वचालन और लोकोमोटिव, इंटरलॉकिंग प्रणाली और ट्रैक मशीनों के लिए एकीकरण इंटरफेस में महत्वपूर्ण उन्नयन प्रणाली की मजबूती को और बढ़ा रहे हैं।

कवच तैनाती की वास्तविक समय की निगरानी और पूर्वानुमानित रखरखाव को सक्षम करने के लिए एक एकीकृत संचालन प्रबंधन प्रणाली के रूप में एक केंद्रीकृत निगरानी मंच, सुरक्षा, विकसित किया जा रहा है।

अब तक की प्रगति

अब तक कवच को 3,103 किलोमीटर मार्ग पर स्थापित किया जा चुका है। उच्च घनत्व और उच्च उपयोग वाले गलियारों सहित 24,427 किलोमीटर मार्ग पर कवच का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

कवच संस्करण 4.0 के कार्यान्वयन के अंतर्गत:

  • दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा जैसे प्रमुख गलियारों पर 1,638 किलोमीटर मार्ग पर पहले ही यह प्रणाली चालू हो चुकी है।
  • भारतीय रेलवे ने हाल ही में, दिल्ली-हावड़ा उच्च घनत्व गलियारे के प्रयागराज-कानपुर खंड के 190 किलोमीटर मार्ग पर कवच प्रणाली चालू की है।
  • 7,100 किलोमीटर मार्ग पर ट्रैक के किनारे इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है।
  • 8,921 किलोमीटर पर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाई जा चुकी है, जिसे 1,183 दूरसंचार टावरों और 767 स्टेशनों पर कवच डेटा सेंटर इंस्टॉलेशन द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है।
  • 4,277 इंजनों पर कवच प्रणाली लगाई जा चुकी है।
  • 8,979 इंजनों पर काम जारी है।

विस्तार योजनाएँ

कवच लगाना एक जटिल प्रक्रिया है। इसके कार्यान्वयन को और आगे बढ़ाने के लिए, रेलवे अगले दो वर्षों में कवच नेटवर्क को 9,000 किलोमीटर तक विस्तारित करने की योजना बना रहा है और उसके बाद प्रति वर्ष 10,000 किलोमीटर तक बढ़ने की संभावना है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री 28 मार्च को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 28 मार्च को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

अमृत ​​भारत सेवाओं को यात्रियों द्वारा खूब सराहा गया है और 2025-26 के दौरान (10.03.2026 तक) इनकी ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत से अधिक रही है: केन्द्रीय रेल मंत्री ने लोकसभा को सूचित किया

अमृत ​​भारत सेवाओं को यात्रियों द्वारा खूब सराहा गया है और 2025-26 के दौरान (10.03.2026 तक) इनकी ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत से अधिक रही है: केन्द्रीय रेल मंत्री ने लोकसभा को सूचित किया

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूरी दिल्ली में 13 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूरी दिल्ली में 13 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है

भारतीय रेल ने वर्ष 2021 - 2025 के दौरान  52,000 से अधिक गिरफ्तारियाँ और 50,000 से अधिक अपराधियों के खिलाफ अदालतों में मामले दर्ज कर यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मजबूती प्रदान की

भारतीय रेल ने वर्ष 2021 - 2025 के दौरान 52,000 से अधिक गिरफ्तारियाँ और 50,000 से अधिक अपराधियों के खिलाफ अदालतों में मामले दर्ज कर यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मजबूती प्रदान की

रूस की परमाणु चेतावनी से बढ़ा खतरा, कुवैत में स्लीपर सेल का खुलासा—दुनिया अलर्ट पर

रूस की परमाणु चेतावनी से बढ़ा खतरा, कुवैत में स्लीपर सेल का खुलासा—दुनिया अलर्ट पर

घर बैठे PNG गैस कनेक्शन: बस ऐप डाउनलोड करें और तुरंत बुक करें

घर बैठे PNG गैस कनेक्शन: बस ऐप डाउनलोड करें और तुरंत बुक करें

आंध्र में खौफनाक हादसा: बस में आग, 14 जिंदा जले

आंध्र में खौफनाक हादसा: बस में आग, 14 जिंदा जले

मौसम का बड़ा पलटवार: कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम का बड़ा पलटवार: कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

भारतीय रेल ने संचार और कवच प्रणाली के उन्नयन के लिए 1,236 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने संचार और कवच प्रणाली के उन्नयन के लिए 1,236 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने पिछले पांच वर्षों में बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए 1,024 ट्रेनें शुरू कीं, 907 ट्रेनों का विस्तार किया, 168 ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाई और 4,651 कोचों की संख्या में वृद्धि की

भारतीय रेलवे ने पिछले पांच वर्षों में बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए 1,024 ट्रेनें शुरू कीं, 907 ट्रेनों का विस्तार किया, 168 ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाई और 4,651 कोचों की संख्या में वृद्धि की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss